इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, दो महीने पहले हुई थी पति की हत्या

रिपोर्ट : नासिफ खान भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के दो महीने बाद उसकी पत्नी दीपिका कल्याणे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दीपिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। दो महीने पहले पति की गोली मारकर हुई थी हत्या इंदौर म

Sep 25, 2024 - 09:58
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-25-at-2.51.07-PM.jpeg

रिपोर्ट : नासिफ खान

भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के दो महीने बाद उसकी पत्नी दीपिका कल्याणे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दीपिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।

दो महीने पहले पति की गोली मारकर हुई थी हत्या

इंदौर में जून महीने में पोस्टर-बैनर लगा रहे भाजपा नेता की बाइक सवारों ने हत्या कर दी थी। दोनों आरोपित मोनू के घर के करीब रहने वाले थे। पुलिस ने इन्हें भोपाल से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद इनके मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी हुई थी।

अभी साफ नहीं हो पाया है कि दीपिका कल्याणे ने यह कदम क्यों उठाया। प्रारंभित तौर पर यह बात सामने आ रही है कि पति की हत्या के बाद से वो सदमे में थी। अभी पुलिस को दीपिका का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

मोनू के समर्थक पहुंचे

घटना की सूचना मिलने के बाद मोनू कल्याणे के समर्थक अस्पताल पहुंच गए थे। इसके बाद उनके परिजन भी अस्पताल में मौजूद रहे। दीपिका द्वारा खुदकुशी करने से पूरे परिवार पर दुख का एक और पहाड़ टूट पड़ा। दो महीने पहले बेटे को खो चुके थे, अब बहू भी उन्हें छोड़कर चली गई।

सभी यहीं कह रहे हैं कि मोनू की हत्या की घटना के बाद से वो गुमसुम रहने लगी थी। कई बार उसे परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन वो पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User