इंस्टाग्राम पर रील देख लालच में आए एक का दस कमाने के लिए किशोरों ने बेच डाले मां के जेवर

मिल एरिया पुलिस ने दोनों किशोर को सकुशल किया बरामद ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्या रायबरेली जिले की मिल एरिया थाने की पुलिस ने किशोरों से हुए स्कैम व मारपीट कर लूटपाट के मामले वह कर दिखाया, जो मध्य प्रदेश की सतना कोतवाली पुलिस नहीं कर पाई है। यह खबर आपके और आपके बच्चों को ज़रूर देखनी और सुननी चाहिए।

May 12, 2025 - 15:31
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-12-at-8.29.56-PM.jpeg
  • मिल एरिया पुलिस ने दोनों किशोर को सकुशल किया बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्या

रायबरेली जिले की मिल एरिया थाने की पुलिस ने किशोरों से हुए स्कैम व मारपीट कर लूटपाट के मामले वह कर दिखाया, जो मध्य प्रदेश की सतना कोतवाली पुलिस नहीं कर पाई है। यह खबर आपके और आपके बच्चों को ज़रूर देखनी और सुननी चाहिए। यह खबर इंस्टाग्राम पर डाली जा रही रील से प्रभावित किशोरों कितना बड़ा कदम उठा सकते हैं, उससे जुड़ा है। मामला यहां के मिल एरिया थाना इलाके का है। मिल एरिया थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यहां बीती पांच मई को सतना के मूल निवासी एक व्यक्ति ने बताया था कि वह यहां अपनी नौकरी के सिलसिले में मिड एरिया थाना क्षेत्र के लखपति नगर में किराय का मकान ले कर रहता है। उनका सत्रह वर्षीय बेटा मयंक सिंह कही लापता हो गया है। चूँकि मामला नाबालिग बच्चों से जुड़ा था इसलिये पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में तुरंत इस मामले में सक्रिय हुईं और रायबरेली में रहने वाले लापता बालक मयंक सिंह समेत एक अन्य इसान यादव उम्र 16 वर्ष निवासी मुखितयारगंज जनपद सतना के किशोर को सकुशल बरामद कर लिया। इन किशोरों की बरामदगी के बाद जो पूछताछ में सामने आया वह चौका देने वाला था।हर किशोर बच्चों के माता पिता के लिए जानना आवश्यक है। मध्य प्रदेश के सतना से लापता किशोर इसान ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर एक रील देखी थी जिसमें बताया गया था कि एक लगाव और दस पाओ। इस रील से प्रभावित ईशान ने उसके परिचित किशोर जो रायबरेली में रहता है मयंक उससे संपर्क किया और कहा कि वह माता जी के कुछ आभूषण लेकर आएगा।जिसे बेचकर रील में बताये गये पते पर पहुँच कर वह पैसा लगा देगा। उस पैसे का दस गुना वापस लेकर जब हम लोग आएंगे तो घर वाले भी नाराज़ नहीं होंगे। इसी प्लान के तहत सतना वाला ईशान रायबरेली में रह रहा किशोर मयंक अपने एक और मित्र के पास लखनऊ पहुंचा जहाँ सतना में रहने वाला किशोर भी पहुँच गया। यहां लखनऊ वाले मित्र ने सतना से लाये सत्रह ग्राम सोने को एक सुनार के यहां 72 हज़ार रुपये में बिकवा दिया। जिसमें काट पीट कर इन किशोर को 62000 दिया गया। यह पैसा लेकर रायबरेली और सतना में रहने वाले दोनों किशोर भुसावल के पास मलकापुर पहुँच गये। इंस्टाग्राम की रील में यहीं का पता बताया गया था। यहां इंस्टाग्राम पर दिये गये मोबाइल नम्बर से उस व्यक्ति को फ़ोन किया, जिसने अपनी रील में एक का दस देने का वायदा किया था। उस व्यक्ति ने गूगल लोकेशन से दोनों को रास्ते में ही रोककर मारा पीटा और सारे पैसे छीन लिए। उस व्यक्ति ने किशोरों का मोबाइल भी ले लिया और उसमें जितने भी डॉक्यूमेंट थे सबको रिसेट कर दिया। लेकिन एक हज़ार वापस जाने के लिए दे दिया। इधर किसी तरह लखनऊ पहुंचे बच्चों के पास जब पैसा ख़त्म हो गया, तो इन लोगों ने किसी के माध्यम से परिजनों को फ़ोन कर गूगल पे करवाया। इधर रायबरेली की मिल एरिया की थाने की पुलिस की साइबर टीम सक्रिय थी।

परिजनों ने जैसे ही गूगल पे वाली बात पुलिस को बताई उसने लखनऊ का पता ट्रेस कर दोनों किशोरों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों किशोरों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया है कि मिल एरिया पुलिस ने यह बड़ा सराहनीय कार्य किया हैं। इस स्कैमर को पकड़ने के लिए हमारी साइबर टीम सतना थाने की पुलिस से बात करके कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने बताया है कि जल्दी इनको पड़कर कठोर कार्रवाई की जाएगी, जो इस तरह के बच्चों को निशाना बना रहे हैं। मिल एरिया थाना अध्यक्ष ने बरामद किए गए बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया जिस पर परिजनों ने रायबरेली पुलिस और मिल एरिया थाने की पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User