इनमोसा ने ढ़ोरी के नए महाप्रबंधक का किया स्वागत

खदान में सुरक्षित रहकर काम करने की हिदायत इनमोसा ढ़ोरी एरिया से जुड़े पदाधिकारियों ने सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के नए महाप्रबंधक रंजय सिन्हा का स्वागत कार्यालय में बुके भेंटकर किया। इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को महाप्रबंधक से परिचय कराया। इस दौरान महाप्रबंधक ने

Aug 06, 2024 - 10:37
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-06-at-3.45.29-PM.jpeg

इनमोसा ढ़ोरी एरिया से जुड़े पदाधिकारियों ने सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के नए महाप्रबंधक रंजय सिन्हा का स्वागत कार्यालय में बुके भेंटकर किया। इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को महाप्रबंधक से परिचय कराया। इस दौरान महाप्रबंधक ने सभी माइनिंग कर्मियों को सुरक्षित रहकर काम करने और पीपीई किट के उपयोग करने की हिदायत दी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने महाप्रबंधक को आश्वस्त किया गया कि माइनिंग कर्मी सुरक्षा के प्रति सतर्क हैं और सीसीएल के ढ़ोरी समेत अन्य क्षेत्रों में सुरक्षित तरीके से उत्पादन पर फोकस कर रहे हैं। ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव पवन कुमार सिंह ने माइनिंग कर्मियों को पदोन्नति दिए जाने के संबंध में महाप्रबंधक का ध्यान आकृष्ट किया। उनकी बातों को सुनकर महाप्रबंधक ने इस विषय पर विचार करने का आश्वासन दिया। मौके पर एसओपी प्रतुल कुमार सहित इनमोसा के ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष तुलसी महतो, वर्किंग प्रेसीडेंट सह अमलो सचिव जयराम सिह, एसडीओसीएम के अध्यक्ष जितेंद्र यादव, ढ़ोरी खास सचिव रामाशंकर सिह, उपाध्यक्ष शशांक शेखर, सह सचिव आनन्द विश्वकर्मा सहित अभिषेक कुमार सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User