ऑफिसर क्लब कथारा में यूसीडब्ल्यूयू केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

एटक से संबद्ध यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को ऑफीसर्स क्लब कथारा में आयोजित किया गया। बैठक में सीसीएल, बीसीसीएल तथा ईसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्र से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली द्वारा बैठक का संचालन किया गया। अध्यक्ष मंडली में ए

Mar 02, 2024 - 13:36
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-02-at-7.01.44-PM.jpeg

एटक से संबद्ध यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को ऑफीसर्स क्लब कथारा में आयोजित किया गया। बैठक में सीसीएल, बीसीसीएल तथा ईसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्र से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली द्वारा बैठक का संचालन किया गया। अध्यक्ष मंडली में एटक के उपाध्यक्ष लखन लाल महतो, महामंत्री रमेंद्र कुमार तथा यूनियन के झारखंड प्रदेश महामंत्री अशोक यादव शामिल थे। बैठक में यूनियन की सदस्य संख्या बढ़ाने पर बल दिया गया, साथ ही कहा गया कि जिसका सदस्य शुल्क जमा हो गया है या बकाया है। वे मार्च माह तक जमा कर दे। इस अवसर पर महामंत्री रमेंद्र कुमार ने कहा कि कोल इंडिया में जहां भी 100 या उससे अधिक कर्मी कार्यरत हैं। वहां वर्क्स कमेटी का गठन किया जाना है। कमेटी में 20 से अधिक प्रतिनिधि नहीं शामिल होंगे। कमेटी में कामगार तथा प्रबंधन दोनों के समान रूप से प्रतिनिधि रहेंगे तथा इसका कार्यकाल 2 वर्ष का होगा। उन्होंने कहा कि वर्क्स कमेटी दलाल पैदा करने की प्रक्रिया है, इसलिए यह अच्छा नहीं है। मजदूर साथी समय का इंतजार करें। समय आने पर रणनीति बनाई जाएगी। लखन लाल महतो ने कहा कि देश के तमाम उद्योगों में वर्क्स कमेटी का गठन हो चुका है। कोल इंडिया में इसकी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया में द्विपक्षीय, त्रिपक्षीय सहित कई प्रकार की कमेटी संचालित होने के कारण अब तक वर्क्स कमेटी को नहीं आने दिया जा रहा था। इसे शिथिल अवस्था में रखा गया था। वर्ष 2011 से 2016 तक मंत्रालय द्वारा हम लोगों को एक्जपशन मिला। पुनः 2016 के बाद सरकार द्वारा वर्क्स कमेटी गठन करने के लिए दबाव पड़ने लगा। उन्होंने बताया कि इस कमेटी में सेवानिवृत्त अथवा गैर कर्मी को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं होगा, केवल कर्मी ही जिनका उम्र 19 वर्ष से अधिक और कंपनी में 6 माह का सेवा दे चुके हो उन्हें चुनाव लड़ने का अधिकार है अथवा सदस्य बनने का अधिकार है। महतो ने कहा कि कोल इंडिया में वर्तमान में 80% आउटसोर्सिंग के द्वारा उत्पादन कार्य किया जा रहा है, आने वाले समय में यह शत प्रतिशत हो जाएगा। इसलिए अभी से ही हम सबको अपने अस्तित्व को बचाने का प्रयास करना है। इस अवसर पर भेंट में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है।

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का तात्पर्य भ्रष्टाचारी जनता पार्टी है ना कि भारतीय जनता पार्टी। कहा कि इस सरकार द्वारा प्रत्येक को 15 लाख खाते में जमा होने, प्रतिवर्ष 2 करोड़ को नौकरी देने का किया गया था। वह वादा फिसड्डी साबित रहा, इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।इस अवसर पर आफताब आलम, चंद्रशेखर झा, पंकज कुमार सिंह, जय नंदन महतो, नवीन कुमार, गणेश प्रसाद महतो, विनोद बिहारी पासवान, नरेश मंडल, बलराम नायक, मो. अफाक, विंध्याचल, अशोक यादव, ललित नारायण राय, राजेंद्र प्रसाद सिंह, पप्पू, नंदू यादव, विपिन कुमार, मोहम्मद शरीफ, जितेंद्र, छोटू राम, विमल कुमार यादव, गुरु प्रसाद हाजरा, सुरेश प्रसाद शर्मा, प्रेम कुमार, तुलसी साहू, विनोद कुमार मिश्रा, महादेव मांझी, सुरेश प्रसाद, सन्यासी नायक, नवीन कुमार विश्वकर्मा, मथुरा सिंह यादव, सुरेश शर्मा, देवाशीष रजवार, विश्वनाथ महतो, पूरन महतो, यदु उरांव, खुडाली मंडल, रामविलास रजवार, रामेश्वर यादव, रामदास केवट, शशि भूषण ओहदार, मदन यादव, अनिल रजवार आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User