करोड़ों की कीमत के करीब 50 बीघे बेसकीमती जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद

रिपोर्ट: शिवा मौर्य रायबरेली सदर तहसील क्षेत्र के शहर के पुलिस लाइन से जुड़ी बेस कीमती जमीन पर गुरुवार की रात कुछ लोगों द्वारा कब्जे का प्रयास किया गया । जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक वीडियो महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमें आए हुए लोगों पर जमकर हंगामा करने का वीडियो वायरल किया गय

Apr 18, 2025 - 14:18
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250418-WA0019.jpg
रिपोर्ट: शिवा मौर्य रायबरेली सदर तहसील क्षेत्र के शहर के पुलिस लाइन से जुड़ी बेस कीमती जमीन पर गुरुवार की रात कुछ लोगों द्वारा कब्जे का प्रयास किया गया । जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक वीडियो महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमें आए हुए लोगों पर जमकर हंगामा करने का वीडियो वायरल किया गया है बाद में पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार समझा बुझाकर रात में मामले को शांत किया है । पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है । कब्जा कराने वालों में संघ से जुड़े एक पदाधिकारी का नाम भी सामने आया है ।मामला शहर के पुलिस लाइन से जुड़े अकबरपुर कछवाह का है । यहां पर स्थित भूमि 582 ,5823 , 584 और 593 वर्तमान में कुंवर मोहित सिंह और उनके भाई के नाम दर्ज है । यह इनकी पैतृक भूमि है।जो इनके पिता और इनके बाबा के नाम भी दर्ज थी । इस बेसकीमती करोड़ो रूपये की जमीन को कुछ लोग हथियाना चाहते हैं । जिसमें विभिन्न न्यायालयों में लंबे समय तक मुकदमा चला और इसी जनवरी फरवरी माह में न्यायालयों ने मोहित सिंह आदि के पक्ष में फैसला दे दिया । जिसके बाद दूसरा पक्ष जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहता है । बताया जाता है कि गुरुवार की रात करीब 35 लोग मौके पर पहुंचे और जमीन पर कब्जा करना चाह रहे थे । उस समय मौके पर कुंवर मोहित सिंह की पत्नी रुद्धिमा सिंह मौके पर थी । जिसके कारण मौके पर वाद विवाद शुरू हो गया । मामले की सूचना पुलिस को दी गई किंतु पुलिस काफी समय बाद मौके पर पहुंची और किसी प्रकार दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया गया । पीड़ित ने इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है । जिसमें उसने अपनी जान को भी खतरा बताया है ।जो रात में कब्जा करने गए लोगों के साथ थे । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है । यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि इसी मामले को लेकर पीड़ित मोहित सिंह के ऊपर बीते जनवरी माह में प्राणघातक हमला हुआ है । जिसकी प्राथमिकी शहर कोतवाली में दर्ज है । उनका कहना है कि उनकी जान को लगातार खतरा बना हुआ है , इसके बावजूद उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा नहीं दी गई है । जबकि वह लगातार सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User