कुरमी जाति को एसटी सूची में शामिल करे केंद्र सरकार : सुरज महतो

फुसरो में झारखंड कुरमी महासभा की बैठक रिपोर्ट : अविनाश कुमार फुसरो झब्बु सिंह महिला कॉलेज स्थित जेसीएसयू यूनियन कार्यालय में रविवार को झारखंड कुरमी महासभा की कार्यकरणी समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के बोकारो जिला अध्यक्ष सुरज महतो ने किया। बैठक की शुरुआत स्वर्गीय बिनोद बिहा

Dec 24, 2024 - 14:58
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-24-at-1.25.58-AM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

फुसरो झब्बु सिंह महिला कॉलेज स्थित जेसीएसयू यूनियन कार्यालय में रविवार को झारखंड कुरमी महासभा की कार्यकरणी समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के बोकारो जिला अध्यक्ष सुरज महतो ने किया। बैठक की शुरुआत स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो एवं स्वर्गीय जगरनाथ महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं नमन कर किया गया। यहां जिला क्षेत्र अंतर्गत बेरमो, पेटरवार, गोमिया, नावाडीह प्रखंड के कार्यकरणी समिति के सदस्यों की उपस्थित में कई विषयों पर चर्चा किया गया।

जिलाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि 1913 एवं 1931 के गजट के अधिसूचना संख्या 550, 3563 एवं जनगणना रिपोर्ट में कुरमी जाति सहित दर्जनों जाति अनुसूचित जनजाति (एस टी) में शामिल था। जिसे भारतीय संविधान निर्माण के दौरान 1950 में भूलचूक से सूची से हटा दिया गया। पुनः कुरमी जाति को एसटी सूची में शामिल करने को लेकर भारत सरकार के प्रधानमंत्री व गृह मंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जायेगा। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी द्वारा कुरमी जाति को एसटी सूची शामिल करने की मांग रखे जाने पर महासभा ने आभार व्यक्त किया। कहा कि बोकारो जिला का संगठन को मजबूत करने के लिए जनवरी 2025 में प्रखंड स्तर बैठक कर विस्तार किया जाएगा। मौके पर महासचिव रोहित कुमार पटेल, उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, नरेश महतो, बासुदेव महतो, प्रेम कुमार महतो, ईश्वर कुमार महतो, लालमोहन महतो, बलदेव महतो, चेतलाल महतो, रविन्द्र कुमार महतो आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User