केंद्रीय अखाड़ा करगली बाजार में आये अखाड़ों के झांकी व जुलूस को किया गया सम्मानित

झांकी में फुसरो भूतबंगला के महावीर मंदिर प्रथम व द्वितीय पुराना बीडीओ ऑफिस कमेटी रामनवमी को लेकर बुधवार को विभिन्न जगहों से निकले जुलूसों का मिलन केंद्रीय अखाड़ा करगली बाजार में हुआ था। अखाड़ा कमेटियों द्वारा झांकी का प्रदर्शन भी किया गया था। यहां कोलकाता से आये उत्तम डांस ग्रुप के कलाकारों ने भक्त

Apr 19, 2024 - 01:30
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-18-at-4.24.31-PM-1.jpeg

रामनवमी को लेकर बुधवार को विभिन्न जगहों से निकले जुलूसों का मिलन केंद्रीय अखाड़ा करगली बाजार में हुआ था। अखाड़ा कमेटियों द्वारा झांकी का प्रदर्शन भी किया गया था। यहां कोलकाता से आये उत्तम डांस ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किया और नाटक का मंचन किया। सर्वश्रेष्ठ झांकी के लिए प्रथम महावीर मंदिर भूतबंगला फुसरो व द्वितीय पुराना बीडीओ ऑफिस कमेटी को अंगवस्त्र, मिठाई और शस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अखाड़ा में सुभाषनगर पुरानाटांड़, जवाहर नगर, फुसरो शिव मंदिर, पुराना बीडीओ ऑफिस, ब्लॉक कॉलोनी फुसरो, अमलो बस्ती, तिरंगा तूफान क्लब, बिरसा नगर आदि की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया था। केंद्रीय अखाड़ा करगली बाजार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुप से बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सहित सीओ संजीत कुमार उपस्थित थे। अखाड़ा कमेटियों की ओर से एक से बढ़कर एक करतब दिखाये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के युगेश तिवारी, राजन साव, राकेश सिंह, उत्तम सिंह, दिलीप गोयल, बिनोद गोयल, नवीन गुप्ता, दीपक दुबे, प्रेम गुप्ता, दीपक गुप्ता, अजय साव, श्रवण अग्रवाल, बिनोद गोयल, डॉ सुरेंद्र सिंह, कुल्ला राव, रंजीत कुमार, अनिल कुमार, कृष्ण कुमार, रघुवीर प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद, राजू सिंह, सेलवन राज, अपूर्वा घोष, संजय कुमार अंबाष्टा, जितेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, रितेश तिवारी, स्वप्न कुमार मुखर्जी, आनंद साव, पवन शर्मा, दिलीप कुमार दत्ता, टिंकू कुमार, नवीन कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार साव, करियां घांसी, शिव शंकर शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, प्रकाश साव, विजय ठाकुर, मंतोष गुप्ता, सुबोध गुप्ता आदि का अहम योगदान रहा।

श्रद्धा भाव से सेवा देना वालो को किया गया सम्मानित

समाजसेवी द्वारा व्यवस्था को सुचारु रुप से रामनवमी त्योहार को संचालित करने तथा सरवत, पानी, लाइट, चाय, फ्रूटी आदि की व्यवस्था करने के लिए सभी को सम्मानित किया गया। इसमें मुन्ना मिल्क पार्लर, झारखंड क्रांतिकारी नवयुवक संघ, मुकेश और जितेंद्र साव, कृष्णा कुमार करगली बाजार, मुकेश सिंह शिशु मंदिर ढोरी के पास, श्रीकांत मिश्रा स्टाफ क्वार्टर पानी टंकी, रौशन कुमार सिंह आराध्या मेडिकल, मालाकार समाज व टीवी सेंटर, बरनवाल नवयुवक संघ सह बरनवाल महिला समिति, मारवाड़ी भाया, बीडीओ ऑफिस शिव मंदिर, पुराना बीडीओ ऑफिस कमेटी को महावीर मंदिर, ब्लॉक कॉलोनी हनुमान मंदिर, नया रोड मंदिर, डॉ सुरेंद्र सिंह तथा उत्तम डांस ग्रुप को सम्मानित करते हुए अंगवस्त्र मिठाई और शस्त्र देकर किया गया। इसके अलावा उत्तम डांस ग्रुप के बच्चियों को लगातार बेहतरीन प्रोफोमेंस देने के लिए 5100 रुपए का नगद पुरस्कार देकर हौसला बढाया गया। इसके अलावा बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार को सुचारू रूप से रामनवमी का त्योहार संचालित करवाने हेतु सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User