कोडरमा मे 72 बीयर के साथ महिला गिरफ्तार

रिपोर्ट : अविनाश कुमार कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं० 04/05 पर गस्त कर रहे थे। गस्ती के क्रम में पूर्वी छोर पर एफओबी के निचे पहुंचे तो एक महिला को सफेद रंग का झोला व एक सफेद लाल चेक रंग के प्लास्टिक के झोला साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया। संदेह होने पर उसके पास जाकर पूछताछ किया गया, तो उसने

Jun 19, 2025 - 09:58
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-18-at-10.29.11-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं० 04/05 पर गस्त कर रहे थे। गस्ती के क्रम में पूर्वी छोर पर एफओबी के निचे पहुंचे तो एक महिला को सफेद रंग का झोला व एक सफेद लाल चेक रंग के प्लास्टिक के झोला साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया। संदेह होने पर उसके पास जाकर पूछताछ किया गया, तो उसने अपना नाम व पता अनीता देवी, उम्र करीब 28 वर्ष, पति श्याम सुन्दर मांझी, पता-खिरीयामा, थाना- मगध मेडिकल , जिला गयाजी (बिहार) बताया। उक्त महिला के कब्जे से दोनों झोला को खोलकर जाँच किया गया, तो उसमें रखा हुआ 72 बीयर क्षमता 500 मिली० अंकित पाया गया। उक्त महिला से केन बियर की बोतलों के बाबत पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि हमलोग बेरोजगार है इसलिए इसे बिहार ले जाकर अधिक दामों में बेच कर इससे लाभ कमाते हैं। उक्त महिला ने केन बियर के बोतलों के बाबत न तो कोई कागजात दिखाया और ना ही संतोषप्रद जबाब दिया। जिसके बाद मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष उप निरीक्षक/सुशील कुमार, रेसुब पोस्ट कोडरमा के द्वारा उपर्युक्त केन बियर की बोतलों को जब्ती सूची बनाते हुए जब्त किया गया तथा पकड़े गये महिला का गिरफ्तारी सह जामा तालाशी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया तथा अग्रिम कार्यवाही वास्ते रेसुब पोस्ट कोडरमा पर लाया गया। जब्त सभी केन बियर की कुल क्षमता 36000 मिली० व कुल कीमत 10080/- रूपये आंका गया। जप्त सभी शराब को अग्रिम कार्यवाही हेतु उत्पाद विभाग कोडरमा को सुपुर्द कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User