क्षेत्रीय भूमिहार ब्राह्मण सम्मेलन ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में आयोजित किया भव्य स्वागत एवं समर्थन समारोह

अनुपमा सिंह ने ब्रह्मर्षी समाज से मांगा आशीर्वाद झरिया स्थित आर एस पैलेस मे क्षेत्रीय भूमिहार ब्राह्मण सम्मेलन बुघवार को आयोजित की गई। कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को जोरदार स्वागत किया गया। सभा में मुख्य रूप से प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने ब्रह्मर्षी समाज के लोगो से आर्शीवाद मांगा। अनुपमा सिंह ने कह

May 22, 2024 - 15:42
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-05-22-at-6.57.15-PM-1.jpeg

झरिया स्थित आर एस पैलेस मे क्षेत्रीय भूमिहार ब्राह्मण सम्मेलन बुघवार को आयोजित की गई। कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को जोरदार स्वागत किया गया। सभा में मुख्य रूप से प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने ब्रह्मर्षी समाज के लोगो से आर्शीवाद मांगा। अनुपमा सिंह ने कहा कि समाज के अभिवाहको का सदैव मार्गदर्शन व आर्शीवाद मिलता रहा है। जिसमे सर्वसम्मति से धनबाद लोकसभा के इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को ब्रह्मर्षी समाज ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। इस अवसर पर अनुपमा सिंह ने समाज के लोगों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में घनबाद लोकसभा क्षेत्र से ब्रह्मर्षि समाज के हजारो महिला एवं पुरुष उपस्थित थे, साथ ही कहा कि ब्रह्मर्षी समाज ने अनुपमा सिंह को अपना समर्थन दिया है। अनुपमा की जीत हुई तो निश्चय ही धनबाद में विकास की गंगा बहेगी। इस आम सभा में धनबाद व बोकारों से सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय भूमिहार ब्राह्मण सम्मेलन मे लोग एकत्रित हुए।राम दिनेश शर्मा उर्फ मामा जी ने एक स्वर से कहा कि धनबाद लोकसभा में कांग्रेस की लहर है। साफ स्वच्छ छवि की पढ़ी लिखी महिला अनुपमा सिंह को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है और अब धनबाद की जनता अनुपमा को जीताकर दिल्ली भेजेगी। अनुपमा की जीत निश्चित है। हमारा समाज उनसे यही अपेक्षा रखता है कि इस चुनाव में जीत के बाद अनुपमा सिंह धनबाद के युवाओं मेहनतकश मजदूरों, असहाय महिलाओं के हक अधिकार को दिलाने में प्राथमिकता देंगी। अशोक सिंह और राकेश शर्मा ने कहा कि धनबाद जिला में 2014 से लगातार भाजपा जीतते आ रही है। भाजपा के तीन टर्म के कार्यकाल में धनबाद का कितना विकास हुआ यह किसी से छिपा नही है। रोजी रोजगार के आभाव में यहां के मेहनतकश मजदूरों को दूसरे शहरों ,प्रदेशो में पलायन करना पड़ा और आज भी वही स्थिति से गुजर रहे हैं। विमलेश शर्मा ने कहा कि युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण,नई ट्रेनों की मांग तो जरूर होती है, परन्तु यहां कल कलकारखानों को स्थापित करने को लेकर कोई मुखर नही होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User