गिरिजा देवी दूसरी बार बनी बोकारो महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने बेरमो के बैदकारो निवासी सह प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी को बोकारो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। गिरिजा देवी को महिला मोर्चा के अध्यक्ष बनाए जाने पर जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं के द्वारा अंगवस

Aug 18, 2024 - 10:34
Updated: 2 years ago
0 0
girja-devi.jpg

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने बेरमो के बैदकारो निवासी सह प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी को बोकारो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। गिरिजा देवी को महिला मोर्चा के अध्यक्ष बनाए जाने पर जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं के द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर बघाई दिया। गिरिजा देवी ने कहा कि महिला मोर्चा महिलाओं के लिए सदेव सहयोग के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को इसके लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया। बधाई देनेवालों में पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, वरीय नेता प्रकाश कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, भाजपा फुसरो नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी व रमेश स्वर्णकार, भाजयुमो के फुसरो नगर अध्यक्ष सुमित सिंह, भाजयुमो के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, भाजयुमो के महांमत्री सूरज सिंह राठौर, पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता, राघा देवी, वीणा देवी, सरिता देवी आदि लोगों ने बधाई दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User