गिरिडीह : उत्पाद सिपाही बहाली : एक युवक की फिर गई जान, 6 की तबीयत बिगड़ी

उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया ने शुक्रवार की सुबह फिर एक युवक की बलि ले ली। इस बार जिला अंतर्गत धनबार प्रखंड निवासी 28 वर्षीय युवक बिरंचि राय नौकरी में की चाह में अपनी जान गवा बैठा। मामले में मृतक के भाई चंदन राय ने सदर अस्पताल में बताया की बिरंचि उत्पाद सिपाही की बहाली में शामिल होने आया था. शुक्रव

Sep 20, 2024 - 10:49
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-20-at-2.22.54-PM.jpeg

उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया ने शुक्रवार की सुबह फिर एक युवक की बलि ले ली। इस बार जिला अंतर्गत धनबार प्रखंड निवासी 28 वर्षीय युवक बिरंचि राय नौकरी में की चाह में अपनी जान गवा बैठा। मामले में मृतक के भाई चंदन राय ने सदर अस्पताल में बताया की बिरंचि उत्पाद सिपाही की बहाली में शामिल होने आया था. शुक्रवार की सुबह दौड़ में शामिल हुआ। दौड़ के दौरान उसने करीब 1800 मी पूरा कर लिया था, इसके बाद उसकी सांस फूलने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे प्रशासन के द्वारा ही किसी तरह सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में वीरांची की जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई चंदन ने आरोप लगाया है कि जिस स्थल पर दौड़ हो रही है, वहां मेडिकल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कहा की लापरवाही के कारण मेरे भाई को जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार दौड़ के क्रम में शुक्रवार की सुबह 6 युवकों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनमें निमिया घाट के संतोष कुमार, सरिया के राजकुमार सिंह, हजारीबाग के खुशनवाज आलम, पश्चिमी सिंहभूम के धर्मदास, कोडरमा के त्रिभुवन यादव तथा रामगढ़ के बबलू बेदिया शामिल है। मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी शैलेष प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बात की। थाना प्रभारी अस्पताल में भर्ती अभ्यर्थी से भी भेंट किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User