गिरिडीह : झामुमो ज़िला कार्यालय में झारखंडी अधिकार मार्च को लेकर अहम बैठक हुई

रिपोर्ट : शक्ति शरण प्रसाद गिरिडीह में झामुमो ज़िला कार्यालय में झारखंडी अधिकार मार्च को लेकर अहम बैठक हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष संजय सिंह ने की। बैठक के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एक मार्च ज़िला कार्यालय से टावर चौक तक के लिए निकाला गया।जहां सभी कार्यकर्ता केंद्र सरकार के ख़

Aug 23, 2024 - 14:35
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-23-at-7.51.26-PM.jpeg

रिपोर्ट : शक्ति शरण प्रसाद

गिरिडीह में झामुमो ज़िला कार्यालय में झारखंडी अधिकार मार्च को लेकर अहम बैठक हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष संजय सिंह ने की। बैठक के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एक मार्च ज़िला कार्यालय से टावर चौक तक के लिए निकाला गया।जहां सभी कार्यकर्ता केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करते हुए टावर चौक पहुँचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को ठगने का काम किया है, जो भाजपा आज युवा के नाम पर रैली निकाल रही है। उसे बताना होगा कि झारखंड के 24 वर्ष में 17 साल तक भाजपा ने ही राज किया है। उसने कितने युवाओ का भला किया? मोदी जी के दो करोड़ सालाना रोज़गार का क्या हुआ? विश्वकर्मा योजना का क्या हुआ? सबके खाते में पंद्रह लाख का क्या हुआ? 100 स्मार्ट सिटी का क्या हुआ? बुलेट ट्रेन का क्या हुआ? आज तक कोई भी वादा न पूरा करने वाली पार्टी भाजपा सिर्फ़ झारखंड के युवाओं को बरगला कर रखना चाहती है। बाबूलाल मरांडी को बताना चाहिए क़ुतुबमीनार पर कब चढ़ेंगे? बाबूलाल जैसे पलटू नेता जब अपने बात पर नहीं खड़े रहे तो युवाओं के साथ क्या रहेंगे? इसे झारखंड के हर एक नागरिक को समझना होगा। आज झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड के हर एक वर्ग के लोगो के लिये तमाम तरह की योजनाएँ चालू है चाहे सर्वज़न पेंशन हो, चाहे सावित्री बाई फुल्ले योजना हो, चाहे युवाओ को रोज़गार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री रोज़गार योजना हो, चाहे झारखंड मुख्यमंत्री मईयाँ सम्मान योजना हो। इन सब योजनाओं के सफल होने से भाजपा को अपना वोट बैंक खिसकता नज़र आ रहा है इसी कारण ये भाजपाई झारखंड के लोकप्रिय सरकार को अपदस्थ करने के लिए ईडी का सहारा लेते है, तो कभी झूठे मुक़दमों का। झारखंड की सम्मानित जनता अब जाग चुकी है इनके किसी भी षड्यंत्रों को अब कामयाब नहीं होने देगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत कुमार पप्पू, शहनवाज़ अंसारी, दिलीप मंडल, प्रमिला मेहरा, माला देवी, दिलीप मंडल, अभय सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, मजीद अंसारी, असग़र अंसारी, राजू अंसारी, संतोष हाड़ी, इस्लाम अंसारी, कैलाश यादव, ओमप्रकाश महतो, भोला सिंह, राजकुमार पांडेय, उपेन्द्र महतो, नीलकंठेश्वर मंडल, मंटू मूर्मू, अशोक हेमब्रम, नूनवा मारंडी, अनवर अंसारी, लेखों मण्डल, उमा चरण दास, ज़ाकिर, इमरान, अलकामा, आनंद मिश्रा अजय रजक, अशोक राम, सुमित कुमार, पवन कुमार, राकेश रंजन, राकेश सिंह टुन्ना, राहुल कुमार मोनू, मो॰ तूफ़ान सहित सैकडो साथी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User