गिरिडीह : पंजाब एंड सिंध बैंक, गिरिडीह के सौजन्य से जिला समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय परिसर में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन पर जोर, एक लाख वृक्षारोपण करने का लिया गया संकल्प उपायुक्त ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने का किया अनुरोध सुनहरे व सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : उपायुक्त उपायुक्त ने इस

Oct 05, 2024 - 13:26
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-05-at-6.30.21-PM-scaled.jpeg

आज गिरिडीह जिला समाहरणालय परिसर में पंजाब एंड सिंध बैंक, गिरिडीह की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा वृक्षारोपण कर के किया गया। उपायुक्त समेत पंजाब एंड सिंध बैंक के जोनल मैनेजर, अधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सामान्य शाखा के प्रधान लिपिक, डीआरडीए के प्रधान लिपिक, समाज सेवी संस्था से जुड़े लोग जैसे डॉ सुमन कुमार, गोपनीय शाखा के अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुनहरे व सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी विभागों/संस्थाओं/इंडस्ट्रीज से समन्वय स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत भी पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन और समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से बड़े पैमाने पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है, साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य सरकारी स्थानों पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है, ताकि इस अभियान को सफलता पूर्वक संचालित कराया जा सकें। उपायुक्त ने कहा कि सभी के सहयोग से हमसब एक लाख वृक्षारोपण करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने में सभी के सहयोग की आवश्यकता है। इसके लिए हम सभी को आधिकारिक संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लेना होगा। इस दौरान उपायुक्त ने सभी से अनुरोध किया कि पर्यावरण संरक्षण से ही हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण के साथ एक बेहतर भविष्य प्रदान कर सकते हैं। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। पर्यावरण को संरक्षित करना हम सभी का दायित्व होना चाहिए और इस अभियान में हमें आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा इस अभियान को सफल बनाने में शामिल सभी अधिकारियों एवं संस्थाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User