गोमिया : मुखिया पार्वती ने की ढेंढे में नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उदघाटन

गोमिया प्रखंड अंतर्गत ढेंढे गांव में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र होसिर पश्चिमी पंचायत का उदघाटन पंचायत की मुखिया पार्वती देवी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोमिया चिकित्सा प्रभारी बलराम मुखी ने संयुक्त रूप से मंगलवार को किया। इस अवसर पर फैसिलिटी हेल्थ मैनेजर रवि कांत पटेल सीएचओ रिंकी कुमारी, एएन

Apr 29, 2025 - 14:32
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-04-29-at-7.58.13-PM.jpeg

गोमिया प्रखंड अंतर्गत ढेंढे गांव में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र होसिर पश्चिमी पंचायत का उदघाटन पंचायत की मुखिया पार्वती देवी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोमिया चिकित्सा प्रभारी बलराम मुखी ने संयुक्त रूप से मंगलवार को किया। इस अवसर पर फैसिलिटी हेल्थ मैनेजर रवि कांत पटेल सीएचओ रिंकी कुमारी, एएनएम नमिता कुमारी, बी.डी.एम मो. तौफीक आलम, प्रखण्ड लेखा पदाधिकारी गौतम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। उदघाटन के बाद मुखिया जी ने उपस्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया। उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुखिया पार्वती देवी ने कहाकी ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा सेही स्वस्थ्य समाज का निर्माण होगा। कहा पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य उप केन्द्र के खुलने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर सरकार कृतसंकल्पित है, कहा झारखंड सरकार को गरीब, किसान और मजदूरों की चिंता है, जिसका लाभ सभी मिल जुलकर उठाएं। ग्रामीण इलाकों में उप स्वास्थ्य केंद्र का होना ज़रूरी है जहां रोगियों का मुफ्त इलाज होगा। सरकार द्वारा केंद्र अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा व्यवस्था बेहतर की जा रही है। वही केन्द्र में कार्यरत सभी कर्मियों को हिदायत दिया और कहा सभी स्वास्थ्य कर्मी ईमानदारी पूर्वक सेवा दें, ताकि मरीजों का इलाज ठीक ढंग से हो सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया के चिकित्सा प्रभारी बलराम मुखी ने शामिल स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा की इस होसिर पश्चिम पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्रतिदिन खुला रहे, यह सुनिश्चित करें और ध्यान रखें कि केंद्र पर इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीज बिना इलाज व दवा के नहीं लौटें। मौके पर हेल्थ वर्कर सुजीत कुमार, सहिया गुड़िया देवी अन्य स्वास्थ्य सहिया सहित दर्जनों ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User