जनता दल सेक्युलर कार्यकर्ता का यौन शोषण करने के आरोप में प्रज्वल रेवन्ना का भाई सूरज भी हुआ गिरफ्तार..

रिपोर्ट : नासिफ खान बेंगलुरु : कर्नाटक पुलिस ने रविवार को जनता दल (सेक्युलर) के एमएलसी सूरज रेवन्ना को यौन उत्पीड़न के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता और उसके साले पर भी राजनेता सूरज रेवन्ना से 5 करोड़ रुपए की जबरन वसूली करने के प्रयास के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आपक

Jun 23, 2024 - 08:02
Updated: 2 years ago
0 0
suraj.jpg

रिपोर्ट : नासिफ खान

बेंगलुरु : कर्नाटक पुलिस ने रविवार को जनता दल (सेक्युलर) के एमएलसी सूरज रेवन्ना को यौन उत्पीड़न के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता और उसके साले पर भी राजनेता सूरज रेवन्ना से 5 करोड़ रुपए की जबरन वसूली करने के प्रयास के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आपको बता दें कि सूरज रेवन्ना जेडी (एस) विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के बड़े भाई हैं, जो वर्तमान में कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के अलग-अलग आरोपों को लेकर पुलिस हिरासत में हैं। वहीं उनके पिता एचडी रेवन्ना और मां भवानी जमानत पर बाहर हैं। उन पर अपने बेटे प्रज्वल के यौन उत्पीड़न की कथित पीड़िता का अपहरण करने और उसे अपने पास रखने का आरोप लगाया गया है। विदित हो कि इस यौन शोषण स्टोरी ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कर्नाटक राज्य को हिलाकर रख दिया था। उल्लेखनीय है कि सुरज रेवन्ना के दादा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और उनके चाचा केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी हैं।

पुलिस ने सूरज रेवन्ना की गिरफ्तारी शनिवार को हासन जिले के होलेनरसिपुरा पुलिस थाने में जद(एस) के एक कार्यकर्ता द्वारा सूरज के खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने के बाद की। उनकी ही पार्टी के 27 वर्षीय कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि सूरज ने 16 जून को घन्नीकाड़ा स्थित अपने फार्महाउस में उसका यौन शोषण किया। शिकायत के आधार पर होलेनरसिपुरा पुलिस ने शनिवार देर शाम जेडीएस एमएलसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस घटनाक्रम में हुई दो एफआईआर में सूरज रेवन्ना और शिवकुमार दोनों को आरोपी बनाया है।

एफआईआर में शिकायत की गई है कि "सूरज रेवन्ना ने लोकसभा चुनावों में उनके (शिकायतकर्ता) काम को देखने के बाद उनका नंबर मांगा था और उनसे कहा था कि जब भी वह फ्री हों, उनसे मिलें। सूरज रेवन्ना ने कथित तौर पर उन्हें हसन के घन्नीकाड़ा गांव में अपने खेत में आने के लिए कहा। जब वह (शिकायतकर्ता) खेत पर पहुंचे, तो सूरज ने उन्हें अपने कमरे में प्रवेश करने और अंदर से ताला लगाने के लिए कहा, जब उन्होंने ऐसा किया, तो सूरज ने कथित तौर पर उनका यौन उत्पीड़न किया और बाद में उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने में मदद करने का वादा किया। जब उन्होंने विरोध किया, तो सूरज ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और कहा कि जब भी वह उन्हें बुलाए, तो वह खेत में आ जाएं।" इसमें कहा गया है कि सूरज रेवन्ना पर एक व्यक्ति के साथ प्रकृति के विरुद्ध स्वैच्छिक शारीरिक संबंध बनाने, एक व्यक्ति को गलत तरीके से बंधक बनाने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने शिकायत में कहा कि 17 जून को शिकायतकर्ता ने सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवू को घटना के बारे में एक संदेश भेजा और बताया कि सूरज ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है।

इसमें कहा गया है, "लेकिन शिवू उर्फ शिवकुमार ने कथित तौर पर उसे इस मुद्दे को सार्वजनिक न करने की धमकी दी और कहा कि वे इसके लिए उसे 2 करोड़ रुपये और नौकरी देंगे। अपनी जान को खतरा होने के कारण वह 19 जून (बुधवार) को बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ और डीजी से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी। इसके बाद होलेनरसीपुरा ग्रामीण पुलिस स्टेशन ने उसे आज शिकायत दर्ज करने के लिए बुलाया है।

इस बीच सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि चेतन केएस उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज करने की धमकी देकर राजनेता से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने दावा किया कि उस व्यक्ति ने सूरज रेवन्ना से 5 करोड़ रुपए मांगे थे। बाद में मांगी गई रकम घटाकर 2 करोड़ रुपए कर दी गई। वहीं एमएलसी सूरज रेवन्ना ने आरोपों को राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया हैं।

यह मामला जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु की एक विशेष अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के कुछ ही दिनों बाद हुआ है। विदित हो कि सूरज के छोटे भाई प्रज्वल रेवन्ना वर्तमान में सैकड़ों यौन स्पष्ट वीडियो से जुड़े मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। कथित तौर पर प्रज्वल रेवन्ना की मौजूदगी वाले कथित वीडियो वाले हजारों पेन ड्राइव कर्नाटक में राज्य के लोकसभा चुनाव से पहले प्रसारित किए गए थे। प्रज्वल रेवन्ना पर उत्पीड़न और बलात्कार के आरोप लगने के बाद वह जर्मनी भाग गया था।

अश्लील वीडियो मामले में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को देश लौटने के बाद बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 31 मई को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद प्रज्वल रेवन्ना ने कहा था "सत्य जल्दी सामने आयेगा" अदालत ने 31 मई को उन्हें 6 जून तक एसआईटी की हिरासत में भेज दिया था और बाद में इसे 10 जून तक बढ़ा दिया था। फिलहाल कर्नाटक में राजनिति सैक्स स्कैंडल के आरोप प्रत्यारोप से जूझ रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User