जिला में 5 वां स्थान लाई खेतको के एक गरीब ग्रामीण की बेटी अक्शा फातिमा

आगे पढ़ाई जारी रखने की जताई इच्छा, सिविल सर्विस मे जाने की है तमन्ना बीते दिनों जैक बोर्ड द्वारा 10 वां का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमे आंकड़ों के अनुसार लड़कियों ने बाजी मारी। जिसमें कई गरीब परिवारों की बच्चियों ने इतिहास रचने का काम किया है। इसी क्रम में पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत निव

Apr 20, 2024 - 09:12
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240420-WA0005.jpg

आगे पढ़ाई जारी रखने की जताई इच्छा, सिविल सर्विस मे जाने की है तमन्ना

बीते दिनों जैक बोर्ड द्वारा 10 वां का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमे आंकड़ों के अनुसार लड़कियों ने बाजी मारी। जिसमें कई गरीब परिवारों की बच्चियों ने इतिहास रचने का काम किया है। इसी क्रम में पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत निवासी एक गरीब ग्रामीण की बेटी अक्शा फातिमा ने पुरे जिले में पांचवां स्थान लाकर ना सिर्फ खेतको गांव की मान बढ़ाया है बल्कि यह भी साबित कर दिया कि अगर कुछ कर गुजरने की जज्बा हो तो आर्थिक तंगी कभी भी बाधक नही बन सकती है। मिली जानकारी के अनुसार अक्शा फातिमा शुरू से ही पढ़ने मे काफी होशियार है और बोकारो थर्मल के संतपाल स्कूल में पढ़ाई की, इसके बाद बोकारो थर्मल के कार्मल स्कूल में अपना ऐडमिशन करवाया वहीं से मैट्रिक की परीक्षा दी। बताया जाता है कि उसका एक भाई जो अभी काफी छोटा है और अभी वह 7 कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। वही बहन बड़ी है अक्शा फातिमा जो कार्मल स्कूल पढ़कर जिला में पांचवा स्थान लाई है। उसकी इच्छा है कि आगे वह सिविल सर्विस की तैयारी कर देश सेवा की क्षेत्र में जायेगी। पिता रेसालत हुसैन जो प्राइवेट जॉब यानी मजदूरी करते है और माता आलिया खातून आंगनबाड़ी केंद्र मे सेविका है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User