झामुमो के जिला अध्यक्ष बनाए गए राजेंद्र सिन्हा, लोगों ने दी बधाई

छतरपुर : राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को पांचवीं बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा, छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र राम एवं सचिव सनी कुमार ने बुके देकर बधाई दिया। चंदन प्रकाश सिंह ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को अध्यक्ष बनाना केंद्रीय नेत

Apr 01, 2025 - 14:26
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-04-01-at-7.32.48-PM.jpeg

छतरपुर : राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को पांचवीं बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा, छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र राम एवं सचिव सनी कुमार ने बुके देकर बधाई दिया। चंदन प्रकाश सिंह ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को अध्यक्ष बनाना केंद्रीय नेताओं का बहुत ही उचित कदम है। इन्होंने पार्टी को जिस मुकाम पर पहुंचाया है वह दूसरों के लिए असंभव था। जब से इन्होंने पार्टी का कमान सम्हाला है पार्टी का जनाधार दिन दुना रात चौगुना बढ़ा है और विपक्षी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता भी उनसे प्रेरित होकर पार्टी का दामन थामा है। सामान्यतः पालमु भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन इनके नेतृत्व कुशलता के कारण कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए विगत विधानसभा चुनाव में भाजपा को पलामू में धूल चटाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें : भारत-चीन का 75 सालों का सफर ! दोस्ती, कारोबार और इनोवेशन की नई कहानी

झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी के जेल जाने से लेकर अब तक के सभी आंदोलनों में इन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कम संसाधनों में भी पलामू जिला कमेटी को स्थापित करने का काम किया है। संगठन को मजबूत करने की इनकी कार्य कुशलता सराहनीय है आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User