झामुमो गोमिया प्रखंड कार्यालय में शोकसभा का आयोजन, दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

गोमिया : झारखंड आंदोलन के प्रणेता व पुर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद राज्य भर में शोक की लहर है। इधर गोमिया प्रखंड में आमजनो के अलावा सभी राजनीतिक दलों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के गोमिया प्रखंड कार्यालय में शोककसभा का आयोजन किया

Aug 05, 2025 - 06:18
Updated: 12 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-08-05-at-11.20.29-AM.jpeg

गोमिया : झारखंड आंदोलन के प्रणेता व पुर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद राज्य भर में शोक की लहर है। इधर गोमिया प्रखंड में आमजनो के अलावा सभी राजनीतिक दलों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के गोमिया प्रखंड कार्यालय में शोककसभा का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में जुटे झामुमो कार्यकर्ताओं समेत कई लोगो ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन झारखंड के हक़, अधिकार और अस्मिता की लड़ाई को समर्पित रहा है। उनके दूरदृष्टि, कुशल नेतृत्व और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। उनका निधन झारखंड वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिजनों सहित झारखंड वासियों को ईश्वर यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। मौके पर झामुमो बोकारो जिला सह-सचिव सह गोमिया विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, छात्र मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष युगल किशोर रजक, प्रखंड कोषाध्यक्ष घनश्याम महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष मो0 असलम, राकोमंस कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेश मंडल, प्रखंड उपसचिव राजू शाह, प्रखंड प्रवक्ता विनोद यादव, बद्री पासवान, पूर्व उपमुखिया चंदन पासवान, गोमिया पंचायत अध्यक्ष रंजीत रविदास, गोमिया पंचायत सचिव ओम प्रकाश कुमार, स्वांग उत्तरी पंचायत अध्यक्ष मो0 शहजादा, केदार पासवान, देव प्रकाश, कृष्णा सिंह, मंजूर इलाही, उमेश यादव, गोपी यादव, कर्मवीर यादव, नंदन विश्वकर्मा, किरण जयसवाल समेत अन्य लोग मौजुद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User