झारखंड में पलामू के बाद बोकारो जिला के चंद्रपुरा में बन रही दूसरी सबसे बड़ी श्री हनुमान जी के 51 फीट की प्रतिमा और 30 फीट की गदा

रिपोर्ट : आकाश कुमार निराला चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के तेलों महतो मार्केट के समीप दुर्गा मंदिर परिसर में इन दिनों लोगों का जमावड़ा लग रहा है। दरअसल दुर्गा माता के मंदिर की परिसर में 51 फीट की ऊंची राम भक्त हनुमान जी की भव्य प्रतिमा और 30 फीट की गदा सब की ध्यान खींच रही है । इसकी खूबसूरती को देखने

Jan 15, 2025 - 15:40
Updated: 2 years ago
0 0
bermo.jpg

रिपोर्ट : आकाश कुमार निराला

चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के तेलों महतो मार्केट के समीप दुर्गा मंदिर परिसर में इन दिनों लोगों का जमावड़ा लग रहा है। दरअसल दुर्गा माता के मंदिर की परिसर में 51 फीट की ऊंची राम भक्त हनुमान जी की भव्य प्रतिमा और 30 फीट की गदा सब की ध्यान खींच रही है । इसकी खूबसूरती को देखने के लिए अभी से ही दूर-दूर से लोग आना शुरू कर दिए हैं या श्री हनुमान जी के प्रतिमा 2 किलोमीटर दूर से भी दिखाई देती है। एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा यह कार्य और इसकी नींव 2022 में रखी गई थी इस प्रतिमा को बनाने के लिए उड़ीसा से कारीगरों को बुलाया गया है आने वाले समय में कोयलांचल को मिलेगी एक नया दार्शनिक स्थल। बन रही श्री राम भक्त हनुमान जी की प्रतिमा पीतल के रंग की चमक लिए 51 फीट की और हाथ में पड़े 30 फीट की विशाल गदा और हथेली पर लिखा राम हकीकत सी झलक वाली थ्रीडी आंखें और इसमें की गई कारीगरी की शानदार कलाकृति को देखने के लिए अभी से ही काफी दूर-दूर से लोग आते जा रहे हैं और यह दृश्य लोगों को टकटकी लगाए रखना को मजबूर कर दे रही है। श्री राम भक्त हनुमान जी की इस प्रतिमा को बनाने में करीब 1 करोड़ 10 लाख की लागत लग रही है इस प्रतिमा में सीमेंट, छड़, तार ,बालू की ही उपयोग की गई है दवा है कि झारखंड में पलामू के बाद या हनुमान जी की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इस प्रतिमा की नींव 1 जुलाई 2022 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री रहे दिवंगत जगरनाथ महतो के द्वारा रखी गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User