झारखंड हाईकोर्ट ने महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को लेकर जाहिर की चिंता, कह दी ये बड़ी बात झारखंड
रांची : झारखंड के अलग अलग जिलों में महिलाओं और स्कूली बच्चों समेत नाबालिग लड़कियों के साथ बढ़ते अपराधों पर रोक के लिए दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य के गृह सचिव, नगर विकास विभाग के सचिव, महिला बाल विकास सचिव, रांची के डीसी, नगर निगम के नगर आयुक
रांची : झारखंड के अलग अलग जिलों में महिलाओं और स्कूली बच्चों समेत नाबालिग लड़कियों के साथ बढ़ते अपराधों पर रोक के लिए दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य के गृह सचिव, नगर विकास विभाग के सचिव, महिला बाल विकास सचिव, रांची के डीसी, नगर निगम के नगर आयुक्त और रांची एसएसपी कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए। अदालत ने महिलाओ की सुरक्षा के प्रति चिंता जाहिर करते हुए मौखिक रूप से कहा कि रांची में महिलाओं के साथ चेन छिनतई और अपराध की घटनाएं बढ़ गयी हैं और इसपर रोक नहीं लग पा रही है, यह चिंता का विषय है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)