झिरकी की समस्या से रु ब रु होने गांव स्वंय पहुचे कथारा जीएम

ग्रामीणों के साथ की बैठक, सुनी उनकी समस्याएं, निदान का दिया आश्वासन रविवार को सीसीएल कथारा मुख्य महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता स्वंय झिरकी गांव पहुचे। उनके आगमन से पूर्व ही गांव के ईदगाह मैदान में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे। यहां पहुच जीएम श्री गुप्ता ने गांव वालों से उनके समस्याओ

Feb 25, 2024 - 13:17
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240225-WA0012-1.jpg

ग्रामीणों के साथ की बैठक, सुनी उनकी समस्याएं, निदान का दिया आश्वासन

रविवार को सीसीएल कथारा मुख्य महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता स्वंय झिरकी गांव पहुचे। उनके आगमन से पूर्व ही गांव के ईदगाह मैदान में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे। यहां पहुच जीएम श्री गुप्ता ने गांव वालों से उनके समस्याओं की जानकारी ली और जल्द से जल्द निदान का आश्वासन दिया। इस बैठक का नेतृत्व गांव के नेता इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी, मुर्शीद अली आदि लोग कर रहे थे। बैठक में ग्रामीणों ने जीएम के समक्ष खुल कर गांव की समस्या रखी जिसमे कथारा कोलियरी मे लगी भीषण आग के कारण उठने वाले जहरीले गैस से गांव वालो का बिमारियो से ग्रसित तथा लोगो के असमय निधन होने के साथ साथ विस्थापन का मुद्दा उठाया गया। जिस पर जीएम श्री गुप्ता ने कहा कि जल्द ही गांव वालों को उक्त बताये समस्याओं से निदान करने की पहल होगी। बैठक उपरांत मिडिया से बात करते हुए जीएम श्री गुप्ता ने बताया कि सौहार्दपूर्ण माहौल में ग्रामीणों के साथ वार्ता हुई है, बहुत ही जल्द उनकी समस्याओं को दुर किया जायेगा। खदान में लगी आग पर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द वैज्ञानिकों का एक दल यहां पहुचने वाला है जो वैज्ञानिक पध्दति से आग को बुझाने का काम करेगे। जबकि गांव के वरीय कांग्रेसी नेता इसराफिल अंसारी व मो मुर्शीद अली ने कहा कि काफी अच्छे माहौल में आज की वार्ता हुई है और उन्हें विश्वास है कि जीएम साहब जो भी वादा ग्रामीणों से किए है, उसे जल्द से जल्द पुरा करेगे। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ साथ कथारा ओपी प्रभारी जितेश कुमार दल बल के साथ मौजूद थे । उनके अलावे गांव के महाप्रबन्धक कथारा दिनेश कुमार गुप्ता, कथारा ओपी थाना प्रभारी जीतेस कुमार पूर्व जिला परिषद सदस्य गुलशरीफ अंसारी, समाज सेवी मेराज आलम, झारखंड आंदोलनकारी मुर्शीद अंसारी, जे एम एम नेता जुनैद आलम, अंजुमन सदर, अब्दुल कुद्दूस अंसारी, सिकेट्री मो. सराफत, पंचायत समिति प्रतिनिधी जाबिर आलम, पंचायत के उपमुखिया रफी अकरम, पूर्व प्रत्याशी गिरीडीह लोकसभा रसूल बक्स, समाज सेवी आजम अंसारी, हमीद अंसारी, इम्तियाज अंसारी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User