झुंड से बिछड़े हाथी ने किया हमला, एक की मौत, दो घायल

जिला के गोमिया प्रखंड में हाथियों के झुंड से बिछड़े एक हाथी ने लालपनिया थाना क्षेत्र के कोदवाटांड मे वृद्ध को कुचलकर मार डाला। वहीं, दो लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोदवाटांड निवासी 65 वर्षीय सनू मांझी की मौत हो गयी। वहीं तुलबुल के चैलियाटांड के सुहानी हेम्ब्रम और ललपनिया के महिला मंज

Feb 25, 2024 - 07:03
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240225-WA0004.jpg

जिला के गोमिया प्रखंड में हाथियों के झुंड से बिछड़े एक हाथी ने लालपनिया थाना क्षेत्र के कोदवाटांड मे वृद्ध को कुचलकर मार डाला। वहीं, दो लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोदवाटांड निवासी 65 वर्षीय सनू मांझी की मौत हो गयी। वहीं तुलबुल के चैलियाटांड के सुहानी हेम्ब्रम और ललपनिया के महिला मंजरी देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज टीटीपीएस अस्पताल में चल रहा है। सुहानी हेंब्रम कुंआ से पानी लाने गई थी उसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गयी। सुबह शौच के लिए गये संनू मांझी को कुचल दिया। स्थानीय लोगों द्वारा हल्ला गुल्ला मचाए जाने के बाद हाथी फिर से जंगल की ओर भाग गया। ज्ञात हो कि बीते 15 दिनों से हाथियों का आतंक इन क्षेत्रों में बढ़ा हुआ है, वहीं वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User