टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले गैंग के चार अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली रिपोर्ट: शिवा मौर्य रायबरेली में पुलिस अधीक्षक के निर्देश में थाने की पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।यहां टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले गैर जनपदीय गैंग के चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में चोरी किया हुआ डीजल और एक कार भी बरामद हुई है। शुक्रव

Apr 18, 2025 - 14:07
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250418-WA0016-scaled.jpg
रायबरेली रिपोर्ट: शिवा मौर्य रायबरेली में पुलिस अधीक्षक के निर्देश में थाने की पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।यहां टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले गैर जनपदीय गैंग के चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में चोरी किया हुआ डीजल और एक कार भी बरामद हुई है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि लगातार थाने में उन्हें टैंकरों से डीजल चोरी करने की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर मुखबिर खास की सूचना पर पहुंचकर, डीजल चोरी करने वाले गैंग के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।जिनके पास से भारी मात्रा में चोरी किया हुआ डीजल और एक अर्टिगा गाड़ी भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह लोग ढाबा,पेट्रोल पंप व रोड किनारे खड़े टैंकरों से रात्रि होने पर जब सब लोग सो जाते थे। तो वह लोहे की रॉड से,ट्रकों के डीजल टैंक का ताला तोड़कर उसे डीजल चोरी कर इधर-उधर बेच देते थे।यह अंतर्जनपदीय चोर है।जो अमेठी जनपद के रहने वाले हैं।अभियुक्तों में सूरज सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह निवासी हरिहरपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी।मोहम्मद आजाद पुत्र शमसुद्दीन निवासी एठा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी। अक्षय यादव पुत्र बलराम यादव निवासी पड़री थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी।अंकुर सिंह पुत्र विंध्यबक्स सिंह निवासी उलरा थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी। अंकुर सिंह पुत्र देवपाल सिंह निवासी उलरा थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी को पुलिस ने 2 जरीकेन भरे हुए 70 लीटर चोरी का डीजल व 6 जरीकैन खाली एक पाइप एक लोहे की रॉड और एक अर्टिगा कार यूपी 32PR 8686 जो घटना में सम्मिलित थी उसे भी मुकदमे में दर्ज किया गया है।सभी अभियुक्तों पर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User