डीएवी पब्लिक स्कूल ललपनिया में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

डीएवी पब्लिक स्कूल ललपनिया में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत टीटीपीएस के चेयरमैन अनिल कुमार शर्मा व डीजीएम ने वृक्षारोपण कर किया। उन्होनें पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। टीटीपीएस के उप महाप्रबंधक और डीएवी ललपनिया के प्राचार्य

Jun 05, 2024 - 13:00
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-05-at-4.17.14-PM.jpeg

डीएवी पब्लिक स्कूल ललपनिया में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत टीटीपीएस के चेयरमैन अनिल कुमार शर्मा व डीजीएम ने वृक्षारोपण कर किया। उन्होनें पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। टीटीपीएस के उप महाप्रबंधक और डीएवी ललपनिया के प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने भी वृक्षारोपण किया। मौके पर प्राचार्य ने वैश्विक तापमान वृद्धि का मुकाबला करने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। प्राचार्य ने कहा कि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पेड़ जरुर लगाये। ताकि पर्यावरण का संतुलन नहीं बिगड़े और पृथ्वी को बचाया जा सके। वैश्विक तापमान वृद्धि और पर्यावरणीय क्षरण के मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने प्राकृतिक परिवेश को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए सक्रिय कदम उठाए। भविष्य की पीढियों के लिए हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने के महत्व को और भी मजबूत बनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User