डीवीसी, बोकारो थर्मल में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दामोदर घाटी निगम, बोकारो ताप विद्युत केन्द्र में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा लिया गया। दामोदर घाटी निगम द्वारा 28 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2024 तक सर्तकता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष सर्तकता जागरूकता सप्ताह का विषय है ’’सत्यनिष्ठा की संस्कृती से राष्ट्र की समृद्धी’’। यह सप्ताह भ्रष्टाचार मुक्त कार

Oct 28, 2024 - 13:14
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-28-at-6.17.17-PM.jpeg

दामोदर घाटी निगम, बोकारो ताप विद्युत केन्द्र में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा लिया गया। दामोदर घाटी निगम द्वारा 28 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2024 तक सर्तकता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष सर्तकता जागरूकता सप्ताह का विषय है ’’सत्यनिष्ठा की संस्कृती से राष्ट्र की समृद्धी’’। यह सप्ताह भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने और परदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है। सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा डीवीसी बोताविके के सभी वरीष्ठ अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में हुआ। मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनन्द मोहन प्रसाद ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाया एवं महाप्रबंधक (ओएवंएम) एस भट्टाचार्य ने अंग्रेजी में शपथ दिलाया। इसके बाद उपमहाप्रबंधक (प्रशा.) बी जी होलकर ने संस्थान से संबंधित शपथ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाया। इसके बाद उपमहाप्रबंधक (असै.) विशवमोहन गोस्वामी ने राष्ट्रपति, उपमहाप्रबंधक (स्वास्थ) डॉ एस के झा ने उप राष्ट्रपति, वरीय प्रबंधक (वित्त) सुशिल कुमार ने प्रधानमंत्री का संदेश एवं प्र्बंधक (सर्तकता) तारीक सईद ने केन्द्रीय सर्तकता आयुक्त का संदेश पढ़कर सुनाया। परियोजना प्रधान महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का अनुरोध किया। इस कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक अजय केश, अखिलेन्दु सिंह, एन मुरास्कर, एस पांडा, मनीश चौघरी, संदीप भगत, राहुल सिंह, अभिजीत दुले, राहुल साहा, शशि शेखर, ए के चौबं, एम कैफी, धर्मेन्द्र कुमार, शाहिद इकराम, शकील अहमद, अर्घा बसु, रवि सिन्हा, इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीनानाथ शर्मा ने किया। आने वाले सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा जिसमें, 29 अक्टूबर को अंतर विद्यालय भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता, 30 अक्टूबर को कर्मचारियों हेतु निंबंध एवं क्वीज प्रतियोगिता, 31 अक्टूबर को कर्मचारियों हेतु नारा लेखन, 01 नवबंर को सर्तकता संगोष्ठी, 2 नवंबर को सर्तकता ग्राम सभा का आयोजन कंजकीरो पंचायत में, 03 नवंबर को विद्यार्थियों हेतु अंतर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन स्टेशन क्लब में एवं 4 नवंबर को पुरस्कार वितरण व समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User