तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने एक साथ आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर

भीषण हादसा देख लोगों में मचा हड़कंप, सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को पहुचाया अस्पताल रायबरेली : शनिवार को रायबरेली में हिट एंड रन का मामला प्रकाश में आया है। जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार रोड़ पर खड़ी गाड़ियों में टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी। जिसमें से दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थ

Apr 07, 2024 - 02:11
Updated: 2 years ago
0 0
accident_1-sixteen_nine.jpg

रायबरेली : शनिवार को रायबरेली में हिट एंड रन का मामला प्रकाश में आया है। जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार रोड़ पर खड़ी गाड़ियों में टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी। जिसमें से दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से व पुलिस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।वहीं कार समेत चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना शनिवार की दोपहर की है,जहां रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारस चौराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एक तेज रफ्तार कार ने रोड़ पर खड़ी गाड़ियों में टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी। जिसमें से दुकानदार समेत दो लोग घायल हो गए। जिनको पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे मिल एरिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना कारित करने वाले कार चालक को कार समेत पकड़ लिया गया है और कार्यवाही की जा रही है। स्थानीय निवासी मोहम्मद जुबेर ने बताया कि इस घटना में पांच मोटरसाइकिल, एक कार, एक ठेला क्षतिग्रस्त हुए हैं साथ ही दो लोग घायल हुए हैं। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User