तेनुघाट : भारी बारिश की वजह से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ा, पिछले दिन छह गेट खुला हुआ था, मगर डैम का जलस्तर बढ़ जाने के बाद डैम का दो गेट और खोला गया

रिपोर्ट : अविनाश कुमार तेनुघाट पिछले दो तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया है। डैम पर अतिरिक्त दबाब के कारण स्थानीय प्रशासन की सहमति के बाद सोमवार को डैम का आठ रेडियल गेट (ऊपरी फाटक) खोला गया । मालूम हो कि पिछले दिन छह गेट खुला हुआ था, मगर डैम का जलस्तर बढ

Sep 17, 2024 - 06:44
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-17-at-12.39.55-AM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

तेनुघाट पिछले दो तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया है। डैम पर अतिरिक्त दबाब के कारण स्थानीय प्रशासन की सहमति के बाद सोमवार को डैम का आठ रेडियल गेट (ऊपरी फाटक) खोला गया । मालूम हो कि पिछले दिन छह गेट खुला हुआ था, मगर डैम का जलस्तर बढ़ जाने के बाद डैम का दो गेट और खोला गया । इस तरह से डैम का आठ गेट खोला गया। इससे पहले तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल कुमार देव ने अलर्ट जारी किया था, साथ ही बताया कि लगातार हो रहे बारिश के कारण डैम का जल स्तर में अचानक होने की सूचना के वजह से डैम का आठ फाटक खोला गया । आठ फाटक खोलने से लगभग 19,700 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। बारिश के बाद 849.80 फीट पानी का जलस्तर हो गया था । उन्होंने बताया की यदि डैम के पानी वृद्धि में कमी नही हुई तो आठों फाटक खुला रहेगा । यदि पानी वृद्धि में कमी आई तो एक दो फाटक बंद करने पर विचार किया जा सकता है। आगे उन्होंने बताया कि पानी छोड़े जाने से पहले नदी किनारे औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधक सहित प्रशासनिक पदाधिकारी को सजग कर दिया गया था, साथ ही दामोदर नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सचेत कर दिया गया कि वे नदी तट पर नहीं जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User