तेलंगाना के रंगा रेड्डी में बड़ा हादसा; रासायनिक कारखाने में आग लगने से विस्फोट, 5 की मौत

तेलंगाना के रंगा रेड्डी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक रासायनिक कारखाने में आग लगने से भीषण विस्फोट हुआ है। हादसे में चार लोगों की जान जाने की खबर है, जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार को रंगा रेड्डी जिले में एक दवा कंपनी के रिएक्टर म

Apr 03, 2024 - 16:06
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-03-at-8.10.52-PM.jpeg

तेलंगाना के रंगा रेड्डी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक रासायनिक कारखाने में आग लगने से भीषण विस्फोट हुआ है। हादसे में चार लोगों की जान जाने की खबर है, जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार को रंगा रेड्डी जिले में एक दवा कंपनी के रिएक्टर में विस्फोट के बाद पांच लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक अन्य घायल हो गए। शाम करीब पांच बजे हुए विस्फोट से आग लग गई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने

बताया कि फार्मा कंपनी में रिएक्टर फट गया और आसपास के लोग इसकी चपेट में आ गए। विस्फोट की वजह से लोग कुछ दूरी पर जा गिरे। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। 10-15 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User