दिल्ली चुनाव के ठीक पहले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज... आखिर क्या है पूरा मामला

दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने आखिरी पड़ाव पर है, इसी बीच आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, दरासल पुरा मामला अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी पर दिए गए, बयान के ऊपर है दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले हरियाणा में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद क

Feb 05, 2025 - 03:00
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250205-WA0003.jpg

दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने आखिरी पड़ाव पर है, इसी बीच आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, दरासल पुरा मामला अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी पर दिए गए, बयान के ऊपर है

दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले हरियाणा में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज की  गई है। उन पर FIR की वजह भी सामने आ गई है हरियाणा सरकार के ऊपर आप प्रमुख केजरीवाल ने यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था।



इन्होंने करवाई FIR दर्ज...


आप प्रमुख केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज करने वाले शख्स का नाम भी सामने आ गया है, एडवोकेट जगमोहन मनचंदा नाम के व्यक्ति ने यह एफआईआर दर्ज करवाई है, जगमोहन मनचंदा ने इस बयान को दलगत राजनीति बताते हुए अदालत में आप प्रमुख केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की थी। इसके परिणाम स्वरूप आप प्रमुख के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के  खिलाफ एडवोकेट जगमोहन मनचंदा से केजरीवाल के खिलाफ मिली शिकायत के बाद हरियाणा के शाहाबाद पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत आप प्रमुख केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज किया  गया है

आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शाहाबाद पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। मंगलवार शाम को पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर की गई है। उन्होंने केजरीवाल पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने और दो प्रदेशों के लोगों के बीच उकसावे वाली बयानबाजी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User