Shibu Soren Death News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 81 वर्ष की उम्र में सोमवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी पुष्टि की। उन्होंने अपने पिता के निधन पर भावुक होकर लिखा,

Aug 04, 2025 - 06:10
Updated: 12 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-08-04-at-11.27.05-AM.jpeg

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 81 वर्ष की उम्र में सोमवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी पुष्टि की। उन्होंने अपने पिता के निधन पर भावुक होकर लिखा, 'आज मैं शून्य हो गया हूं, गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए.'  वह किडनी संबंधी समस्या के कारण एक महीने से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी के गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे। सर गंगा राम अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा, 'शिबू सोरेन को आज सुबह 8.56 बजे मृत घोषित कर दिया गया. लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया… वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी आया था। उन्हें पिछले एक महीने से वेंटिलेटर पर रखा गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User