दुग्दा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नकली अंग्रेजी शराब समेत देशी महुआ दारू किया जप्त

बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार होली और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब भंडारण के विरुद्ध ‌छापेमारी अभियान दुग्दा थाना पुलिस द्वारा चलाया गया। अभियान के दौरान दुग्दा थाना क्षेत्र के दुग्दा बस्ती में मनोज कुमार साव के घर पर बनाई जा रही देसी शराब 40 लीटर जप्त किया। एवं दारू बनाए जा रही

Mar 24, 2024 - 14:19
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-24-at-7.15.51-PM.jpeg

बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार होली और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब भंडारण के विरुद्ध ‌छापेमारी अभियान दुग्दा थाना पुलिस द्वारा चलाया गया। अभियान के दौरान दुग्दा थाना क्षेत्र के दुग्दा बस्ती में मनोज कुमार साव के घर पर बनाई जा रही देसी शराब 40 लीटर जप्त किया। एवं दारू बनाए जा रही महुआ सौ किलोग्राम एवं जावा महुआ को नष्ट किया गया, साथ ही शराब बनाने वाले भट्टी को भी ध्वस्त कर बर्तन जब्त कर लिया गया। छापेमारी कर वापस लौट रही पुलिस को देख झगराहीबाद के दिगंबर साव नकली अंग्रेजी शराब से भरा बोरा फेंक कर भाग खड़ा हुआ। फेंके गए बोरे में से लगभग पांच दर्जन छोटा बड़ा अंग्रेजी शराब के नकली बोतलों को बरामद कर लिया। इस संबंध में दुग्दा थाना कांड संख्या 18/2024 धारा 290भादवि एवं 47 ए उत्पाद अधिनियम एवं कांड संख्या19/2024धारा290, भा द वि एवं 47 ए उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं। इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व कर रहे बेरमो इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार, एएसआई नरेश मरांडी लक्ष्मण चौधरी एवं शस्त्र बल शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User