दो बच्चों के बाप की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

डलमऊ रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के लालजी गांव निवासी अमरेश उर्फ पप्पू लोधी स्वर्गीय पुत्र लाल बचन शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन की ओर निकला था। इस दौरान वह कनहा चौराहे के पास रघुराज सिंह एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अमरेश का शव देखा तो उसके बड़े

Mar 07, 2024 - 13:20
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240307-WA0054.jpg

डलमऊ रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के लालजी गांव निवासी अमरेश उर्फ पप्पू लोधी स्वर्गीय पुत्र लाल बचन शुक्रवार सुबह रेलवे लाइन की ओर निकला था। इस दौरान वह कनहा चौराहे के पास रघुराज सिंह एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अमरेश का शव देखा तो उसके बड़े भाई को घटना की जानकारी दी। अमरेश की मौत होने की जानकारी मिलने पर स्वजन भाग कर मौके पर पहुंचे घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी डलमऊ पवन सोनकर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जिसकी उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है मृतक के दो  छोटे-छोटे बच्चे हैं और उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। वही बड़े भाई चंद्रेश की माने तो मृतक शराब का आदी था जिससे उसकी दिमाकी हालत सही नहीं रहती थी सौच के लिए गया हुआ था। इस दौरान समय तकरीबन 8:20 पर रघुराज सिंह एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने के कारण कटकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुछ अन्य जनों की माने तो मृतक अमरेश मोटरसाइकिल से आया और मोटरसाइकिल खड़ा करके गुजर रही रघुराज सिंह एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक बारगी जाकर कूद पड़ा जिससे उसकी पैर कट जाने के कारण मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User