धनबाद स्टेशन पर चलाया गया किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान

रिपोर्ट : अविनाश कुमार धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 18.06.25 को धनबाद स्टेशन पर धनबाद स्लीपर की एल.आर. चेकिंग स्टाफ तथा धनबाद की महिला चेकिंग दस्ता द्वारा किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत च

Jun 19, 2025 - 10:48
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-18-at-11.06.22-PM-1.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 18.06.25 को धनबाद स्टेशन पर धनबाद स्लीपर की एल.आर. चेकिंग स्टाफ तथा धनबाद की महिला चेकिंग दस्ता द्वारा किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत चलाया गया। चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशन के प्रत्येक प्रवेश व निकास द्वार तथा मार्गों पर टिकट चेकिंग स्टाफ की इस प्रकार तैनाती की गयी कि प्रत्येक आने-जाने वाले यात्री के टिकट की जांच की जा सके। इसके अलावा विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया। इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 112 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 54,520 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई। धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल यात्रियों को उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करने की सलाह देता है तथा यात्रियों के पास जिस श्रेणी का टिकट है उसी श्रेणी में यात्रा करने का अनुरोध करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User