धवैया ग्राम के एक कुएं में डूबकर दो सगी बहनों की मौत, दोनों बहन घर से कुएं पर गई थी स्नान करने

रिपोर्ट : अविनाश कुमार 11 वर्षीय दिव्या कुमारी एवं 6 वर्षीय भारती कुमारी की मौत हो गई। यह दुर्घटना सोमवार की दोपहर हुई। वह दोनों धवैया ग्राम निवासी तीर्थनाथ महतो की पुत्री थी। बेरमो अनुमंडल के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धवैया ग्राम के एक कुएं में डूबकर दो सगी बहनों 11 वर्षीय दिव्या कुमारी एवं 6

Sep 24, 2024 - 10:20
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-24-at-3.31.03-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

11 वर्षीय दिव्या कुमारी एवं 6 वर्षीय भारती कुमारी की मौत हो गई। यह दुर्घटना सोमवार की दोपहर हुई। वह दोनों धवैया ग्राम निवासी तीर्थनाथ महतो की पुत्री थी।

बेरमो अनुमंडल के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धवैया ग्राम के एक कुएं में डूबकर दो सगी बहनों 11 वर्षीय दिव्या कुमारी एवं 6 वर्षीय भारती कुमारी की मौत हो गई। यह दुर्घटना सोमवार की दोपहर हुई। वह दोनों धवैया ग्राम निवासी तीर्थनाथ महतो की पुत्री थी। दोनों बच्चियों के कुएं में डूबकर मर जाने की सूचना मिलने पर थाना कुमार प्रभारी रंजीत यादव सदल- बल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया।

खेत स्थित कुएं पर करने गई थी स्नान

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार कि दोनों बहन अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर खेत स्थित कुएं पर स्नान करने गई थी। नहाने के क्रम में छोटी बहन भारती कुमारी पानी निकालने के दौरान फिसलकर कुआं में गिर गई। तब उसे बचाने के लिए बड़ी बहन दिव्या ने कुएं में छलांग लगा दी। कुआं में पानी भरा होने के कारण वह उसे बचा नहीं सकी और खुद भी डूब गई।

स्वजनों का रो-रोकर हो गया बुरा हाल

पिता तीर्थनाथ महतो ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर जब दोपहर घर गए, तब उन्होंने अपनी बेटियां को पानी देने के लिए आवाज दी, लेकिन दोनों में से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया तो घर में देखने पर दोनों नहीं थी। स्थानीय लोगों से पता चला कि दोनों कुएं में डूब गई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को कुएं से निकाला गया। उसके बाद गांव के ही एक डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बहनों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User