नसीराबाद थाने की पुलिस की सूझबूझ से बवाल होने से बचा

रायबरेली में पुलिस की सूझ बूझ से एक बड़ी घटना टल गई। यहाँ एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई न की होती तो साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ सकता था। मामला नसीराबाद थाना इलाके का है। यहाँ एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें ईरिक्शा पर प्लास्टिक के बड़े बड़े डब्बे लदे हैं और पास में ही एक गाय घायलावस्थ

Nov 12, 2024 - 16:57
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-12-at-10.24.25-PM.jpeg

रायबरेली में पुलिस की सूझ बूझ से एक बड़ी घटना टल गई। यहाँ एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई न की होती तो साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ सकता था। मामला नसीराबाद थाना इलाके का है। यहाँ एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें ईरिक्शा पर प्लास्टिक के बड़े बड़े डब्बे लदे हैं और पास में ही एक गाय घायलावस्था में दिख रही है। वीडियो वायरल करने वालों ने वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ई रिक्शा चालक डब्बो में गौ मांस लेकर जा रहा है और पास में पड़ी गाय को बताया कि इसका वध करने ले जा रहा था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हुई और तुरंत वीडियो की जानकारी एकत्रित कर बताया कि छुट्टा गाय थी। जिसे ई रिक्शा से मामूली टक्कर लगी थी। टक्कर के बाद गाय वहीं गिरी और थोड़ी देर बाद खुद चली गई। उधर जिन प्लास्टिक के डब्बो में गौ मांस होना बताया जा रहा था। उनमें पुलिस के मुताबिक मुर्गों को काटने के बाद उनके शरीर का न खाने योग्य भाग था, जिसे मछलियों के लिए चारे के तौर पर ले जाया जा रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User