नीलगाय से टकराकर एम्स में तैनात स्कूटी सवार महिला सुरक्षा कर्मी की इलाज के दौरान मौत

रायबरेली में आवारा मवेशी नीलगाय से टकराकर स्कूटी सवार एक महिला सुरक्षा कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना से एम्स के सुरक्षा कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना दिनांक 9 जनवरी 2025 दिन गुरुवार की रात करीब 11:00 के आसपास की बताई जा रही है। यहां रायबरेली जनपद के भदोखर थानाक्षेत्र के उत्तरप

Jan 10, 2025 - 12:32
Updated: 2 years ago
0 0
rbl-4.jpg

रायबरेली में आवारा मवेशी नीलगाय से टकराकर स्कूटी सवार एक महिला सुरक्षा कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना से एम्स के सुरक्षा कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना दिनांक 9 जनवरी 2025 दिन गुरुवार की रात करीब 11:00 के आसपास की बताई जा रही है। यहां रायबरेली जनपद के भदोखर थानाक्षेत्र के उत्तरपारा गांव के पास स्थित शिव मंदिर के सामने आवारा मवेशी नीलगाय से टकराकर स्कूटी सवार प्रीति सिंह उम्र 33 वर्ष को गंभीर हालत में टकराने के बाद स्थानीय लोगों व एम्स स्टाफ द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहाँ इलाज के दौरान प्रीति सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पता चला है कि, प्रीति सिंह अपने घर से एम्स की ड्यूटी के लिए जा रही थी। तभी वह नीलगाय से टकराकर सड़क हादसे का शिकार हो गई। एम्स के सुरक्षा सुपरवाइजर छोटे लाल यादव और केबी सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थननीय लोगो के साथ उसे इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया प्रीति सिंह लगभग 2 साल से एम्स में सुरक्षा कर्मी के तौर पर तैनात थी। उनके पति सेवा में थे, जिनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी थी अब प्रीति के पास दो छोटे बच्चे हैं। जिनमें 13 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है। इस घटना से एम्स के सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ में गहरी शोक का कारण बन गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User