पति पर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप, पत्नी ने एसपी से की शिकायत

रायबरेली में घरेलू हिंसा व मानसिक उत्पीड़न के मामले को लेकर पीड़िता पत्नी ने पति के उत्पीड़न व मारपीट किए जाने के मामले को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दे, की आज दिनांक 23 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के जोहवा हिस

Feb 23, 2024 - 11:26
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240223-WA0017.jpg

रायबरेली में घरेलू हिंसा व मानसिक उत्पीड़न के मामले को लेकर पीड़िता पत्नी ने पति के उत्पीड़न व मारपीट किए जाने के मामले को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दे, की आज दिनांक 23 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के जोहवा हिसार गांव की रहने वाली पीड़िता एक पत्नी ने अपने पति रामखेलावन के खिलाफ शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति द्वारा अपने भाइयों व बहनों से आए दिन पिटवाया जाता है और पति द्वारा भी उसके साथ मारपीट की जाती है और उत्पीड़न किया जाता है। जिसको लेकर मामले का शिकायती पत्र संबंधित थाना बछरावां में दिया गया था। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं। पीड़िता लक्ष्मी भारती का कहना है, कि पति रामखेलावन द्वारा उसे घर से बाहर भगा दिया जाता है। जिसको लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही पीड़िता ने एसपी को बताया कि पति ने थाने में पैसा भर दिया हैं। इस लिए कोई सुनवाई नही हो रही है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में जांच कर कार्यवाही की मांग हेतु न्याय की गुहार लगाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User