पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल, संदेशखाली मुद्दे पर कही यह बात

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने गुरुवार को राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और अन्य की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने के बाद इस बात पर भी नजर रहेगी कि क्या अभिजीत क

Mar 07, 2024 - 10:22
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240307-WA0028.jpg

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने गुरुवार को राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और अन्य की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने के बाद इस बात पर भी नजर रहेगी कि क्या अभिजीत को लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने का कोई संकेत मिलता है या नहीं? इससे पहले पांच मार्च को जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में इस्तीफा दे दिया था। तभी तय हो गया था कि गंगोपाध्याय अब सियासी पारी की शुरू करने जा रहे हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व जज ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। अभिजीत ने कहा कि हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार से लड़ना है। वह भी भ्रष्ट राज्य सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कि आज मैंने एक बिल्कुल नई दुनिया में कदम रखा है। इस पार्टी में नरेंद्र मोदी, अमित शाह जैसे नेता हैं। राज्य में सुकांत दा, सुवेंदु अधिकारी हैं। मुझे समय-समय पर उनकी सलाह की आवश्यकता होती है। मैं टीम के अनुशासित सिपाही के रूप में काम करना चाहता हूं। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User