प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा की बृहद सांगठनिक बैठक आयोजित हुई संपन्न

राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा की बृहद सांगठनिक बैठक आयोजित संपन्न हुई। इस बैठक में असम सरकार के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा की भी उपस्थिति रही। इस बैठक में विशे

Aug 11, 2024 - 16:29
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-11-at-8.43.35-PM.jpeg

राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा की बृहद सांगठनिक बैठक आयोजित संपन्न हुई। इस बैठक में असम सरकार के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा की भी उपस्थिति रही। इस बैठक में विशेष तौर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आगामी 23 अगस्त को होने वाले युवा आक्रोश रैली को लेकर योजना सम्मेलन भी रहा।

बैठक के उपरांत झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा ने कहा कि चुनाव प्रचार के समय में झारखंड के मुख्यमंत्री युवाओं से वादा किया था। 5 लाख नौकरियां युवाओं को दी जाएगी और जब तक नौकरियां नहीं मिलती तब तक 5 हजार और 7 हजार का भत्ता दिया जाएगा। अगस्त महीना समाप्त हो जाने के बाद 5 लाख नौकरियां एवं भत्ता मिलने की संभावना खत्म हो जाएगी। इन्हीं सभी वर्तमान राज्य सरकार के वादा खिलाफी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा युवा आक्रोश रैली निकाली जाएगी, जो पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा और इस रैली निकालने का उद्देश्य होगा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी का मुख्यमंत्री इस प्रकार से युवाओं से वादा खिलाफी ना कर सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User