प्रदेश अध्यक्ष व सांसद, राष्ट्रीय मंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री 8 फरवरी को लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला को संबोधित करेंगे

लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला 8 फरवरी को प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला गुरूवार 8 फरवरी को प्रदेश कार्यलय में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश सह

Feb 07, 2024 - 22:24
Updated: 2 years ago
0 0
Big-meeting-of-BJP-in-Bhopal-CM-Shivraj-along-with-shivprakash-and-murlidhar-rao.jpg

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला गुरूवार 8 फरवरी को प्रदेश कार्यलय में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश सह संयोजक श्रीमती सीमा सिंह जादौन ने बताया कि गुरूवार दोपहर 12 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री व लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यशाला में लाभार्थी संपर्क अभियान टोली के प्रदेश संयोजक आशुतोष तिवारी, प्रदेश सह संयोजक श्रीमती सीमा सिंह जादौन, सुदर्शन गुप्ता, बृजेश चौरसिया व श्रीमती संगीता सोनी शामिल होंगी। प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्र के लाभार्थी संपर्क अभियान टोली के संयोजक और दोनों सह संयोजक भी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User