प्रधानमंत्री के 11 सालों के दरमियान धरातल पर ला गए विकास कार्यों ओर योजनाओं के बारे में भाजपा कार्यक्ताओं से जन-जन तक पहुंचाने की अपील : रागिनी सिंह

रिपोर्ट : अविनाश कुमार भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल सफलता पूर्वक पूरे होने पर झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यलय में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया। सभा में भाजपा नेता, बूथ मंडल अध्यक्ष ओर झरिया विधानसभा कई कार्

Jun 18, 2025 - 10:54
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-17-at-8.45.27-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल सफलता पूर्वक पूरे होने पर झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यलय में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया। सभा में भाजपा नेता, बूथ मंडल अध्यक्ष ओर झरिया विधानसभा कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में झरिया विधायक रागिनी सिंह मौजूद रहीं। सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने विधायक का भव्य स्वागत किया। सभा के दौरान विधायक रागिनी सिंह ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास कार्यों ओर योजनाओं के बारे में जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को जनता को जागरूक करने के लिए संकल्प पत्र भी दिया गया। भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 सालों के दरमियान धरातल पर ले गए सभी विकासशील योजनाओं को लेकर सभी भाजपा कार्यकर्ता एक-एक गांव चौक चौराहा कस्बे तक जाकर योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के द्वारा हर घर जल नल योजना, किसान समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, सुरक्षा बीमा योजना आयुष्मान योजना समेत ऐसे कई योजनाएं हैं। जिसका लाभ जनता उठा रही है, साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच कुछ लोग भ्रमित करके केंद्र सरकार की योजनाओं को सही तरीके से गरीबों तक नहीं पहुंचा रहे। जिसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ता आज संकल्प लेकर संकल्प पत्र के साथ जनता के बीच जाकर लाभार्थी योजनाओं के बारे में बता कर उन्हें जागरूक करेंगे, साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजना मईया सम्मान योजना को चुनावी योजना बताते हुए कहा कि मैया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए झारखंड की महिलाएं दर-दर भटक रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं लेकिन दूसरे पार्टी के लोग ठीक विपरीत काम करते हैं। उनका वादा सिर्फ चुनाव तक ही सीमित रह जाता है। मोदी सरकार की योजनाएं सीधे आम लोगों के जीवन से जुड़ी हैं। आयुष्मान भारत योजना से अब गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। पहले योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंचता था, अब सरकारी सहायता सीधे खातों में पहुंच रही है।

मोदी है तो मुमकिन है अब नारा नहीं, हकीकत है : रागिनी सिंह

पहले देश में भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टीकरण की चर्चा होती थी, अब नवाचार और विकास की बात होती है। उन्होंने ऑपरेशन सिंधुरखा का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारत के साहस और संकल्प का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने श्री राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने, जीएसटी लागू करने और वक्फ कानून में बदलाव जैसे साहसिक फैसले लिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User