फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन का बैनामा कराने वाला गिरफ्तार

रायबरेली कोतवाली नगर पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से जाली दस्तावेज पुलिस ने बरामद किए हैं। फर्जी दस्तावेजों के सहारे लाखों रुपए की जमीन का बैनामा लोगों के साथ फ्रॉड का काम करता था। शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को कोतवाली नगर पुलिस ने आधार कार्

Jun 18, 2025 - 15:02
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-6.jpg

रायबरेली कोतवाली नगर पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से जाली दस्तावेज पुलिस ने बरामद किए हैं। फर्जी दस्तावेजों के सहारे लाखों रुपए की जमीन का बैनामा लोगों के साथ फ्रॉड का काम करता था। शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को कोतवाली नगर पुलिस ने आधार कार्ड एडिट कर फर्जी बैनामा करने वाले गैंग के अब तक 3 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस गैंग में शामिल सभी आरोपियों को बारी- बारी जेल भेज रही है। आरोपी फर्जी बैनामा अहम भूमिका निभाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इससे पहले भी पुलिस इसी गैंग मुख्य आरोपी रत्नेश सोनकर सहित तीन को जेल भेज चुकी है। जिले भर में प्रॉपर्टी डीलरों का मकड़जाल फैला हुआ है। ये लोग भोले- भाले लोगों को देखकर उन्हें फंसाकर फर्जी बैनामा कराकर उनसे मोटी रकम ले लेते है। जब तक पीड़ित समझ पाए उससे पहले ही ये उनसे पूरा संपर्क खत्म कर लेते है। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज कपिल चौहान ने अपनी टीम के साथ फर्जी बैनामा में अहम भूमिका निभाने वाले आरोपी नितिन पुत्र राधेश्याम निवासी तेलियाकोट थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी फर्जी बैनामा में लोगों का आधार कार्ड एडिट करता था। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज कपिल चौहान ने बताया फर्जी बैनामा कराने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन को जेल भेजा जा चुका है। आगे की कार्रवाई प्रचलित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User