फुसरो नगर में महिला मोर्चा के विस्तार किया गया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण किया

शहीद निर्मल महतो भवन, करगली गेट में फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो जी और फुसरो नगर सचिव अनिल रजवार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य विषय फुसरो नगर इकाई में महिला मोर्चा के विस्तार किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने फुसरो नगर क्षेत्र में महिला समुदायों के सामने आने वाली चु

Mar 16, 2024 - 10:51
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-16-at-3.58.09-PM.jpeg

शहीद निर्मल महतो भवन, करगली गेट में फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो जी और फुसरो नगर सचिव अनिल रजवार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य विषय फुसरो नगर इकाई में महिला मोर्चा के विस्तार किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने फुसरो नगर क्षेत्र में महिला समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, यह भी विचार किया गया कि किस प्रकार महिला मोर्चा के विस्तार से इन समुदायों तक बेहतर ढंग से सहायता पहुंचाई जा सकती है।

महिला मोर्चा में सोनी देवी को अध्यक्ष, कुंती देवी को सचिव, मीना कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस बैठक में जिला सचिव जयनारायण महतो, उपाध्यक्ष घुन्नु हांसदा, पूर्व केन्द्रीय सदस्य बनबीर मिश्रा, संगठन सचिव पान बाबू केवट, युवा नेता भोलू खान, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पुनम देवी, उपाध्यक्ष अंबिका देवी, संगठन सचिव अल्पसंख्यक विंग हाशिम अंसारी, नगर उपाध्यक्ष टिक्कू महतो एवं महताब खान, दीपक गुप्ता, जीतेन्द्र नायक, हर्ष कुमार, अमित झा, इमरान खान, रोहित महतो भी मौजूद थे। बेरमो प्रखंड महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुंती देवी एवं सचिव बुलबुल देवी, मालती देवी, किरण देवी, पूजा मुर्मू, मिनी देवी, बसंती देवी, लवली उपस्थित थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User