फुसरो : श्री सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्री कार्यक्रम के तहत अस्पतालो में किया फल वितरण

श्री सर्वेश्वरी समूह बोकारो शाखा के 63वॉ स्थापना दिवस के अवसर पर 19 सूत्री कार्यक्रम के तहत फुसरो क्षेत्र के रीजनल हॉस्पीटल करगली, सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी व अनुमंडल अस्पताल बेरमो में मरीजो के बीच फलों का वितरण किया। इसके बाद 19 सूत्री कार्यक्रम में सफाई के प्रति जागरूक करने एवं जागरूकता फैला

Sep 21, 2024 - 10:44
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-21-at-3.52.04-PM.jpeg

श्री सर्वेश्वरी समूह बोकारो शाखा के 63वॉ स्थापना दिवस के अवसर पर 19 सूत्री कार्यक्रम के तहत फुसरो क्षेत्र के रीजनल हॉस्पीटल करगली, सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी व अनुमंडल अस्पताल बेरमो में मरीजो के बीच फलों का वितरण किया। इसके बाद 19 सूत्री कार्यक्रम में सफाई के प्रति जागरूक करने एवं जागरूकता फैलाना को कहा। समूह के पदाधिकारियों ने प्रत्येक वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किया, साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। बताया कि अघोरेश्वर महाप्रभु पीड़ित मानवता की सेवा तथा मदद को ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा मानते थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर मानव का कल्याण निश्चित है। फल वितरण कार्यक्रम में अस्पताल के कर्मचारियों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। अस्पताल के सीएमओ अरबिंद कुमार ने उनकी कार्यो की सराहना किया। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में बदलाव आता है और लोगों में सेवा की भावना बढ़ती है।

वही श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रचार मंत्री कामोद प्रसाद ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने, समाज के प्रति अच्छी सोच लाने, समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों को पढ़ाई के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से 19 सूत्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर समूह के सदस्य अमित कुमार सिंह, दीपक रंजन, सुरेश गिरी, संजय यादव, बैजू मालाकार, गुड्डू कुमार, विनोद यादव, उमाशंकर महतो, ललन बाउरी, कृपाल सिंह, अजय झा, श्रीकांत प्रसाद आदि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User