बछरावां थानाक्षेत्र में तेंदुए की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मयंक अग्रवाल ने जारी किया बयान

रायबरेली : तेंदुआ देखे जाने के मामले को लेकर लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इसी को लेकर वन विभाग के अधिकारी ने मीडिया को बयान देकर जानकारी दी है। आपको बता दे कि आज दिनांक 03 अगस्त 2025 दिन रविवार को समय करीब 5 बजे प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग,रायबरेली मयंक अग्रवाल ने बताया है कि दिन

Aug 03, 2025 - 13:13
Updated: 12 months ago
0 1
WhatsApp-Image-2025-08-03-at-6.16.55-PM.jpeg

रायबरेली : तेंदुआ देखे जाने के मामले को लेकर लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इसी को लेकर वन विभाग के अधिकारी ने मीडिया को बयान देकर जानकारी दी है। आपको बता दे कि आज दिनांक 03 अगस्त 2025 दिन रविवार को समय करीब 5 बजे प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग,रायबरेली मयंक अग्रवाल ने बताया है कि दिनांक 31-07-2025 को रात्रि लगभग 8:00 बजे ग्राम सेहगों तमनपुर ब्लाक बछरावां में तेंदुए के देखे जाने की सूचना दूरभाष पर प्राप्त हुई थी। जिसको लेकर तत्काल क्षेत्रीय वन अधिकारी बछरांवा टीम के साथ मौके पर पहुँचे एवं क्षेत्र में तेंदुए की पुष्टि हेतु सर्च आपरेशन चलाया गया परन्तु तेंदुए के होने की पुष्टि अभी तक नही हुई है। वन विभाग द्वारा टीमों का गठन कर सूचना के दिन से ही 24 घंटे निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम एवं निगरानी का कार्य किया जा रहा है। थाना क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User