बदमाशों द्वारा की गई बाइक सवार फेरी वाले से लूट के मामले में पीड़ित ने एसपी से की शिकायत, लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट : बंस बहादुर सिंह रायबरेली में बीते दिनों बाइक सवार फेरी वाले से कुछ बदमाशों द्वारा रास्ते में रोक कर मारपीट करने के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत किया, लेकिन थाने की पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। थाने से सुनवाई न होने को लेकर पीड़ित ने एसपी ऑफ

Sep 19, 2024 - 16:38
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-19-at-9.56.56-PM.jpeg

रिपोर्ट : बंस बहादुर सिंह

रायबरेली में बीते दिनों बाइक सवार फेरी वाले से कुछ बदमाशों द्वारा रास्ते में रोक कर मारपीट करने के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत किया, लेकिन थाने की पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। थाने से सुनवाई न होने को लेकर पीड़ित ने एसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया है और मामले में कार्यवाई किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 19 सितंबर 2024 दिन गुरुवार को समय करीब 10:00 बजे रायबरेली जनपद के खीरों थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित संजू निवासी सेमरी चौराहा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया उसके साथ सरेनी थाना क्षेत्र के गेंगासों के पास कुछ लोगों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें उसे बदमाशों ने कट्टा लगाकर मारना शुरू कर दिया और पैसे छीन लिया। जब इसका विरोध किया, तो बाइक भी छीन लिया और कहा कि यहां से भाग जाओ नहीं तो 10 की 10 गोलियां तुम्हारे अंदर डाल दूंगा। दबंग की धमकी से डरा शहमा पीड़ित फेरी वाला किसी तरह से दबंगों के चंगुल से अपनी जान छुड़ाकर भाग निकला और थाने पहुंचकर पूरे मामले का शिकायती पत्र दिया, लेकिन थाने की पुलिस ने घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। शिकायत करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने सपा को दिए गए शिकायती पत्र में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User