बरकट्ठा : लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कच्चे मकान गिरे

कई स्थानों पर बिजली के पोल व पेड़ गिरे बिजली आपूर्ति बाधित बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में पिछले 60 घंटा से हो रही मुसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश होने से लोग घरों में दुबके रहे सप्ताहिक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। अधिक जरूरत पड़ने पर ही लोग मुश्किल से घर से निकल रहे है

Sep 16, 2024 - 14:22
Updated: 2 years ago
0 0
barkhata.jpg

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में पिछले 60 घंटा से हो रही मुसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश होने से लोग घरों में दुबके रहे सप्ताहिक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। अधिक जरूरत पड़ने पर ही लोग मुश्किल से घर से निकल रहे हैं। विदित हो कि भारी बारिश से सोमवार को चेचकपी पंचायत निवासी केदार सिंह पिता स्वर्गीय चरक सिंह का मिट्टी का मकान बारिश में ढह गया। अचानक मकान ढहने से पुरे परिवार बाल बाल बचे। वहीं केदार सिंह के छोटे छोटे बच्चों को इस बारिश में रहने के लिए आश्रय नहीं है। हालांकि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल मुखिया रीता देवी और मुखिया पति डेगलाल साव को दी। जिसके बाद मुखिया ने तुरंत पंचायत भवन में रहने को कहा तथा इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशमा डुंगडुंग को दी। अन्य पीड़ित में चेचकपी निवासी जसवा देवी पति मथुरा सिंह, उपेंद्र मेहता पिता काशी सिंह का मिट्टी का मकान ढह गया। वहीं तेतरिया टोला लगनवां में बिजली का पोल गिर गया। इसकी सूचना मुखिया द्वारा बिजली विभाग को दे दिया गया है। पूरे प्रखंड में 16 घंटे से अधिक बिजली बाधित है। लगातार बारिश से प्रखंड क्षेत्र में कई कच्चे मकान ध्वस्त हो गए हैं, जिससे कई परिवार बेघर हो गये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User