बीआरएल डीएवी में चाचा नेहरू याद किए गए

रिपोर्ट : अविनाश कुमार बीआरएल डीएवी स्कूल में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एके झा एवं एके मिश्रा सहित सभी शिक्षक ने संयुक्त रूप से पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर, उन्हें शत-शत नमन किया। विद्यालय

Nov 15, 2024 - 04:39
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-15-at-12.19.26-AM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

बीआरएल डीएवी स्कूल में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एके झा एवं एके मिश्रा सहित सभी शिक्षक ने संयुक्त रूप से पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर, उन्हें शत-शत नमन किया। विद्यालय की छात्रा वंशिका, तेजस्विनी मिश्रा, शान्वी भौमिक तथा वरिष्ठ शिक्षक एके झा ने पं नेहरू की जीवनी प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किए, साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने कौशल का बेहतर प्रदर्शन किया। कोई किसान तो कोई फौजी, डॉक्टर, अधिवक्ता, तो कोई मॉडल, देश के महापुरुषों में पं जवाहर लाल नेहरू, सरदार भगतसिंह, महात्मा गांधी, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई समेत झारखंडी संस्कृति को भी प्रदर्शित किया। इसमें राधा- कृष्ण की जोड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यालय प्राचार्य आरके सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों को आज हमें आत्मसात करना होगा। पंडित नेहरू बच्चों के सर्वाधिक प्रिय नेता थे। यह बच्चों के बीच विशेष रूप से प्रिय थे। पंडित नेहरू के जन्मदिन को ही बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज हमें उनके बताए गए पद- चिह्नों पर चलने की नितांत आवश्यकता है। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षक संजय निर्भय एवं एसके सेट्ठी ने किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संतोष कुमार झा ने दिया। उक्त अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User