बुरखे मे ड्रग छुपाकर तस्करी करने वाली महिला के साथ एक युवक गिरफ्तार

इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने एक ऐसे ड्रग्स तस्कर महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है, जो कि राजस्थान से एमडी ड्रग्स बुरखे में छिपा कर इंदौर के खजराना क्षेत्र में पुड़िया बनाकर बेचने का काम करती थी। इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। महिला उज्जैन से अपने पति को

Jan 10, 2025 - 14:07
Updated: 2 years ago
0 0
indore.jpg

इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने एक ऐसे ड्रग्स तस्कर महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है, जो कि राजस्थान से एमडी ड्रग्स बुरखे में छिपा कर इंदौर के खजराना क्षेत्र में पुड़िया बनाकर बेचने का काम करती थी।

इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। महिला उज्जैन से अपने पति को छोड़कर इंदौर आकर पिछले एक साल से खजराना इलाके में ड्रग्स बेचने का काम कर रही थी। अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। वही एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि खजराना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टार चौराहे के पास सर्विस रोड पर एक महिला और एक युवक खड़े हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की चेकिंग की तो महिला आयशा उर्फ आशु, पति मोहसिन खान, निवासी अशरफी नगर घबराई हुई मिली। बुर्का पहने इस महिला की तलाशी ली गई,तो बुरखे में छिपाकर रखी हुई 15 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली । इसके बाद, युवक भूरा की तलाशी ली गई, और उसके पास भी एमडी ड्रग्स बरामद हुई। बहरहाल पुलिस महिला और पुरुष से पूछताछ कर रही है कि इंदौर में किसको ड्रग्स देने वाले थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User