बेंगाबाद प्रखंड में नए बीडीओ ने किया पदभार ग्रहण

रिपोर्ट : दीपक पाठक बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर सुनील कुमार मुर्मू ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पूर्व बीडीओ निशा कुमारी से प्रभार लिया। पूर्व बीडीओ निशा कुमारी का स्थानांतरण बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय से गिरिडीह जिला के बगोदर प्रखंड कार्यालय में किया गया है।

Oct 15, 2024 - 13:37
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-15-at-5.37.58-PM.jpeg

रिपोर्ट : दीपक पाठक

बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर सुनील कुमार मुर्मू ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पूर्व बीडीओ निशा कुमारी से प्रभार लिया। पूर्व बीडीओ निशा कुमारी का स्थानांतरण बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय से गिरिडीह जिला के बगोदर प्रखंड कार्यालय में किया गया है। वहीं पूर्व बीडीओ बेंगाबाद का लगभग एक साल तक का कार्यकाल बेमिसाल रहा ओर लोगों के दिलों में छाए रहे, बताया गया की सबों का काम ससमय कर देते थे।पूर्व बीडीओ की काफी सराहना की गई ।

क्या कहा नए बीडीओ : सुनील कुमार मुर्मू

प्रखंड मुख्यालय बेंगाबाद में योगदान के बाद नए बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने कहा कि प्रखंड के सभी 25 पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जाएंगे। विकास कार्य में अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्य समय पर होंगे ही, पारदर्शिता भी लाया जाएगा। जनता के कार्यों का निष्पादन सही समय पर होगा। किसी भी परिस्थिति में बिचौलियों की भूमिका बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को जब जरूरत पड़े वे सीधे प्रखंड कार्यालय आकर अपनी समस्या सुना सकते हैं। नए बीडीओ को योगदान के बाद जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर सीओ प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मचारी, सहित कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User